एक्सप्लोरर

कंगना रनौत संग 'थलाइवी' में नजर आएंगी भाग्यश्री, बताया सेट पर ऐसा था कंगना का बर्ताव कि जाते ही...

भाग्यश्री भी कंगना की आने वाली फिल्म 'थलाइवी' का हिस्सा हैं. भाग्यश्री ने बताया है कि कंगना सेट पर उनके साथ कैसा बर्ताव करती हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बहुत जल्द फिल्म 'थलाइवी' में दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भाग्यश्री भी नजर आएंगी. भाग्यश्री ने हाल ही ने कंगान के साथ काम करने पर अफना एक्पसीरियंस शेयर किया है. भाग्यश्री ने बताया है कि कंगना सेट पर उनके साथ कैसा बर्ताव करती हैं. दरअसल, कंगना के बेबाक अंदाज से तो सभी वाकिफ हैं. सेट पर फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से लेकर मीडिया इंटरव्यूज तक कंगना हमेशा ही अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं.

वहीं भाग्यश्री ने हिमालय दसानी से शादी के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था. लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने दो फिल्मों को साइन किया है. एक फिल्म सुपरस्टार प्रभास के साथ है, जिसका अभी तक नाम नहीं रखा गया है. जबकि दूसरी कंगना की थलाइवी है.

भाग्यश्री ने साथ ऐसा रहा कंगना का बर्ताव

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने कहा, "मैं कंगना से पहली बार साल 2006 में मिली थी, जब उनकी करियर की शुरुआत हुई थी. यहां तक की थलाइवी के सेट पर वह रिस्पेक्टफुल हैं, और सेट पर पहुंचते ही मेरा अभिवादन करती हैं." फेवरेट स्टार के साथ काम करने का सौभाग्यः कंगना

वहीं, कंगना रनौत ने भी भाग्यश्री के साथ काम करने पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा, "जब मैं उनसे मिली तो मेरे पास उनके लिए कई सारे सवाल थे. हम सभी ने उनके शानदार लॉन्च को देखा है और फिर उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग भी की. उन्होंने मुझे एक कलाकार के रूप में अपनी असामान्य जर्नी के बारे में बहुत सारी हैरान करने वाली बातें बताईं और अपनी सेकंड इनिंग में, वह अच्छे काम के लिए पहले से ज्यादा तैयार हैं. मैं भाग्यशाली हूं और अपने फेवरिट स्टार्स में से एक के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है."

आपको बता दें कि पिछले साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' के लिए कंगना रनौत की काफी तारीफें हुईं. इस में फिल्म में उन्होंने लीड रोल किया था. इतना ही नहीं वह इस फिल्म की डायरेक्टर भी रहीं. इसके बाद फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के किरदार के लिए उनकी काफी सराहना हुई. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में थे. इस साल जनवरी में रिलीज हुई पंगा को पर्दे पर उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, लेकिन यह फिल्म एक खास वर्ग के लोगों को काफी पसंद आई. अब कंगना अपना अगली फिल्म 'थलाइवी' पर काम कर रही हैं. हालांकि लॉकडाउन के चलते शूटिंग अभी रुकी हुई है.

कंगना इस बायोपिक में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललीता के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म नाम थलाइवी है. इस फिल्म में कंगना के साथ 90 के दशक स्टार एक्ट्रेस भाग्यश्री फिल्मों में कमबैक कर रही हैं.

पीएम केयर्स फंड के बाद कंगना ने दिहाड़ी मजदूरों को दी इतनी बड़ी रकम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
Dhamaal 4 Worldwide BO Collection: 'धमाल 4' ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड भी
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'धमाल 4' ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड भी
Parent's Day 2026: 'माता-पिता बनने के बाद समझ आता है उनका प्यार', पेरेंट्स डे पर काजोल का इमोशनल पोस्ट
'माता-पिता बनने के बाद समझ आता है उनका प्यार', पेरेंट्स डे पर काजोल का इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget