एक्सप्लोरर

Coronavirus: बाजारों से भीड़ कम करने के लिये मुंबई पुलिस का स्मार्ट तरीका, खाली मैदानों को स्थानीय बाजारों में बदला

मुंबई के कई दूसरे इलाकों में भी पुलिस इस तरह का इंतजाम कर रही है. हर इलाके में मैदानों की पहचान की जा रही है जहां पर फल, सब्जी इत्यादि बेचने वाले हॉकरों को बैठाया जा सके.

मुंबई: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जरूरी है कि भीड़भाड़ न हो लेकिन कई इलाकों में ऐसा हो नहीं रहा. फल, सब्जियों, दवाओं और किराना की दुकानों को सरकार ने अत्यावश्यक सेवाएं मानकर उन्हें लॉकडाउन से दूर रखा है, लेकिन इस वजह से इन दुकानों और बाजारों पर भीड़ जमा होती नजर आती है. मुंबई पुलिस ने अब इससे निपटने के लिये एक तरीका खोज निकाला है. मुंबई के खाली पड़े मैदानों को अब सब्जी और फलों के बाजार की तरह इस्तेमाल किया जाने लगा है.

मुंबई का डोंगरी इलाका एक बेहद घनी आबादी वाला इलाका है. हर वक्त यहां भीड़भाड़ नजर आती है. कोरोना को लेकर कर्फयू के ऐलान के बाद भी लोग घरों से बाहर निकल रहे थे और बाजारों में भीड़ नजर आ रही थी. अब मुंबई पुलिस ने खाली पड़े खेल के मैदानों को स्थानीय बाजारों में स्थानांतरित कर दिया है. इससे फल, सब्जी बेचने वालों को पर्याप्त जगह मिल रही है. हर विक्रेता को 2 से 3 मीटर के फासले पर बिठाया जा रहा है. खरीददारों को भी फासला बनाकर खरीददारी करने की हिदायत दी गई है. हिदायत पर अमल करवाने के लिये मैदान में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.

डोंगरी विभाग के एसीपी अविनाश धर्माधिकारी ने एबीपी न्यूज को बताया कि पहले उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसे में लिया. उसके बाद मैदान चुने गये जहां हॉकरों को बिठाया जा सके. फिर 2 से 3 मीटर का अंतर छोड़कर मैदान में हॉकरों को जगह आवंटित करने के लिये आंकड़े लिखे गये. उसके बाद एक लॉटरी आयोजित की गई.जिस हॉकर का जो नंबर आया उसे उस नंबर की जगह पर बिठाया गया. क्योंकि ये सभी हॉकर खुले मैदान में बैठ रहे हैं इसलिये पुलिस कई समाजसेवी संस्थाओं से मिलकर इनकी खातिर धूप से बचने के लिये छातों का भी प्रबंध कर रही है.

एबीपी न्यूज ने डोंगरी के डर्बी मैदान पर बिठाये गये कुछ हॉकरों से बातचीत की. वे पुलिस के इस इंतजाम से खुश नजर आये. उनका कहना था कि वे खुद भी अनुशासन का पालन कर रहे हैं. सभी हॉकर मास्क पहनते हैं और मैदान में आनेवाले ग्राहकों को भी मास्क पहनने के लिये कहते हैं.

जानें, कोरोना वायरस से निपटने के लिए कितना तैयार है देश, क्या क्या हैं इंतजाम Coronavirus Live Updates: दुनिय़ा भर में कोरोना से 34000 से ज्यादा मौत, भारत में भी संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget