एक्सप्लोरर

डेंगू जांच के लिए 35 प्रयोगशालाएं स्थापित

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा ने सोमवार को कहा कि सरकार ने मॉनसून में डेंगू रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 33 निगरानी प्रयोगशालाओं के अतिरिक्त डेंगू जांच के लिए दो शीर्ष प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं, जिसमें रोग पहचान की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं. नड्डा ने कहा कि सभी राज्यों को सलाह दी गई है कि वे डेंगू जांच के लिए मूल्य सीमा तय करें. उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्य सरकारों को परामर्श दिए गए हैं. नड्डा ने सोमवार को यहां दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक की. स्वास्थ्य मंत्री को बताया गया कि केन्द्र सरकार के अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बिस्तर लगाए गए हैं. जांच किट भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं. उन्होंने डेंगू की रोकथाम और प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार को सभी आवश्यक समर्थन देने का आश्वासन दिया. नड्डा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी हितधारकों से जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया, ताकि लोग और समुदाय डेंगू की रोकथाम की दिशा में कदम उठा सकें. स्वास्थ्य मंत्री ने केन्द्र सरकार के सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर डेंगू मच्छर मुक्त किए जाएं. बैठक में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के बारे में दिल्ली प्रशासन और अन्य हितधारकों की तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते तथा अनुप्रिया पटेल उपस्थित थीं. बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन, दिल्ली नगर निगमों के मेयर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय मच्छर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) के अधिकारी, एम्स, लेडी हाडिर्ंग मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग अस्पताल, राष्ट्रीय बीमारी नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) तथा केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे. बैठक में स्वास्थ्य सचिव बी.पी. शर्मा, अपर स्वास्थ्य सचिव के.बी. अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget