एक्सप्लोरर

दिल का दौरा टालने के लिए 9 बातें जरूरी

नईदिल्लीः यह विश्व हृदय महीना है और ऐसे में अपने घरों को स्वस्थ दिल बनाने के लिए काम करना चाहिए. अगर समय रहते जीवनशैली में सुधार कर लिया जाए तो दिल की बीमारी ठीक हो सकती है. नौ ऐसी बातें हैं, जिन्हें बदल कर दिल के दौरे को टाला जा सकता है. जीवनशैली संबंधी नौ सुधार में धूम्रपान, डिस्लिपडेमिया, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, पेट का मोटापा, साइकोसोशल फैक्टर, नियमित तौर पर शराब का सेवन, आहार में फल और सब्जियों की कमी और एक ही जगह बैठे रहने वाली जीवनशैली शामिल हैं. 90 प्रतिशत लोगों को इनसे से किसी या कुछ चीजों की वजह से दिल का दौरा पड़ता है. इन बुरी आदतों में सुधार करके आने वाली दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया, "घर पर दिल को सेहतमंद बनाने वाली आदतें अपना कर दिल की ज्यादातर बीमारियों को कम किया जा सकता है. बच्चों को शुरू से ही धूम्रपान के बुरे प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए, सेहतमंद आहार और नियमित व्यायाम के फायदे बताने चाहिए. बच्चों को भविष्य में अपनाई जाने वाली आदतों को प्रभावित करने में मां-बाप अहम रोल निभा सकते हैं. अगर मां-बाप धूम्रपान करते हों, तनावपूर्ण और सुस्त जीवन बिताते हों तो बच्चों में भी यह आदतें पड़ जाएंगी." इन बातों का ध्यान रख कर हम अपने घर में दिल के लिए सेहतमंद माहौल बना सकते हैं : * सेहतमंद खाद्य पदार्थो के विकल्प घर पर रखें. * जंक और पैकेटबंद खाना खाने से परहेज करें, उसमें अत्यधिक चीनी, वसा और नमक होता है. * ताजा फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें. मीठा खाने की इच्छा को आम और दूसरे मीठे फल खाकर पूरी करें. * घर पर अपने खाने के लिए और बच्चे के टिफिन के लिए सेहतमंद और सृजनात्मक लंच बनाएं. * घर पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाएं, इससे न सिर्फ आपकी सेहत अच्छी रहेगी, बल्कि बच्चों की सेहत भी अच्छी रहेगी और वह इस आदत को अपनाने के प्रति उत्साहित भी नहीं होंगे. धूम्रपान छोड़ कर आप अपने बच्चों के लिए बेहतर आदर्श बन सकते हैं. * टीवी देखने और वीडियो गेम खेलने के घंटे कम और निश्चित करें और शारीरिक गतिविधियों को अपनाएं. * साइकिल चलाना, पहाड़ पर चढ़ना और बाग में खेलने जैसे गतिविधियों में भाग लें. * अपने सीवीडी के खतरे को पहचानें. * स्वास्थ्य सलाहकार के पास जाकर अपना रक्तचाप, कॉलेस्ट्राल, ग्लोकोज स्तर, वजन और बॉडी मास इंडेक्स की जांच करवाएं और अपने खतरों की जानकारी लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget