एक्सप्लोरर

करोड़ों कमाने वालीं धनश्री क्या चहल से मांग सकती हैं एलिमनी? जानें क्या ज्यादा कमाने वाली पत्नी भी मांग सकती है गुजारा भत्ता

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर यजुवेंद्र चहल करोड़ों में कमाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 45 करोड़ रुपये है. आईपीएल के बाद उनकी कमाई में और भी ज्यादा इजाफा होने वाला है.

Yuzvendra Chahal Divorce: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर यजुवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के बीच तलाक कंफर्म हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच एलिमनी भी तय हो गई है. यजुवेंद्र चहल तलाक के बाद धनश्री को 60 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता के रूप में देंगे. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अब सवाल है कि धनश्री भी करोड़ों में कमाती हैं तो क्या ऐसे में वह एलिमनी की मांग कर सकती हैं? अगर पति-पत्नी बराबर कमाते हैं या फिर पत्नी अपने पति से ज्यादा कमाती है तो भी क्या एलिमनी की मांग की जा सकती है, इसको लेकर कानून क्या कहता है? आइए जानते हैं... 

यजुवेंद्र चहल और धनश्री हैं करोड़पति

बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर यजुवेंद्र चहल करोड़ों में कमाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 45 करोड़ रुपये है. आईपीएल ऑक्शन 2025 में उन्हें रिकॉर्ड 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा था. ऐसे में आईपीएल के बाद उनकी कमाई में और भी ज्यादा इजाफा होने वाला है. वहीं धनश्री की बात करें तो मॉडलिंग, डांसिंग और एक्टिंग के जरिए धनश्री भी करोड़ों में कमाई करती हैं. उनकी कुल संपत्ति 24 करोड़ रुपये है. वहीं वह एक तेलुगु फिल्म में भी डेब्यू करने जा रही हैं. 

क्या है एलिमनी और कब दी जाती है?

एलिमनी का उद्देश्य पति से अलग होने के बाद पत्नी की आर्थिक स्थिति को बनाए रखना है. इस मामले में पत्नी की जरूरतों का ध्यान रखा जाता है. एक पत्नी एलिमनी की मांग तब ही कर सकती है जब उनके पति ने उसे तलाक दे दिया हो, बशर्ते पत्नी ने तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं की हो और वह खुद की आर्थिक स्थिति बनाए रखने में असमर्थ हो. 

क्या करोड़ों कमाने वाली पत्नी भी मांग सकती है एलिमनी

एलिमनी को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं. वहीं, अलग-अलग मामलों में भी अदालत ने कई फैसले सुनाए हैं. इनके मुताबिक, यदि कोई पत्नी अपनी कमाई से अपना गुजारा करने में सक्षम है तो वह एलिमनी की मांग नहीं कर सकती है. वहीं, अगर पत्नी अपनी स्वेच्छा से बिना किसी वैध कारण के अपने पति से अलग हो गई हो या दोनों आपसी सहमति से अलग रह रहे हों या फिर वह तलाक के बाद किसी अन्य रिश्तें में शामिल है तो वह एलिमनी के लिए पात्र नहीं है. कुछ मामलों में अदालत ने स्पष्ट किया था कि अगर पत्नी अपने पति से ज्यादा कमा रही है या फिर वह अपनी कमाई से अपना भरण-पोषण करने में सक्षम है तो एलिमनी की मांग नहीं की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: धनश्री को 60 करोड़ की एलिमनी देंगे यजुवेंद्र चहल! क्या तलाक की रकम पर भी लगता है टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget