एक्सप्लोरर

खेल कूद की उम्र में लिख डाली किताब, मिलिए दुनिया के सबसे छोटे लेखक से

चार साल के छोटे से बच्चे ने अनोखा कारनामा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज करा लिया है. जिस उम्र के बच्चों को दुनिया के बारे मे कुछ पता नहीं होता उस उम्र मे इस बच्चे ने किताब लिख डाली.

World's Youngest Writer: जब कभी बच्चों की बात आती है तो हमारा दिमाग खुद ब खुद ही बच्चों को खेलता कूदता और शैतानियां करता हुआ ही इमेजिंग करता है. आपने हमेशा 4 से 5 साल के बच्चों को टॉयज से खेलते, खूब शैतानियां करते और पढाई लिखाई से जी चुराते देखा ही होगा. यहां हम आपको इतनी छोटी सी ही उम्र के एक प्यारे से बच्चे का अनोखा कारनामा बताने जा रहे हैं.

क्या आपने कभी किसी बच्चे को इतनी कम उम्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मे किताब लिख कर अपना नाम दर्ज कराते देखा है? आजकल एक छोटा सा बच्चा लगातर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने अपना हुनर दिखा कर हैरान कर देने वाला यह कारनामा कर दिखाया है. इस चार साल के बच्चे ने किताब लिखकर सभी को हैरान कर दिया है और अब उस बच्चे के इस कारनामे ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) मे भी उसका नाम शामिल कर दिया है.

4 साल के बच्चे की लिखी हुई किताब का नाम 

आजकल एक छोटा सा बच्चा  बहुत ज्यादा चर्चा मे आया हुआ है जिसने अपना हुनर दिखा कर सबको हैरान कर दिया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) की रिपोर्ट के मुताबिक, एक चार साल का प्यारा सा बच्चा सईद राशिद अल्मिहरी जो यूनाइटेड अरब अमिरात के अबू धाबी (Abu Dhabi, UAE) में रहने वाला है, पिछले कुछ दिनों काफी फेमस हो रहा है. 4 साल की उम्र में सईद राशिद ने किताब लिख दी है. यह किताब सईद राशिद ने छोटे बच्चों के लिए लिखी है. सईद राशिद की लिखी इस किताब का शीर्षक है- द एलिफैंट सईद एंड द बियर (The Elephant Saeed and The Bear) . सईद राशिद की यह किताब दो जानवरों की दोस्ती और उन दोनों के बीच प्रेम को दर्शाती है. 

सईद राशिद अल्मिहरी की किताब कब वेरिफाई हुयी 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 9 मार्च 2023 को सईद राशिद के इस रिकॉर्ड को वेरिफाई किया था. उस समय तक उनकी इस किताब की 1 हजार कॉपियां बिक चुकी थीं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने उनकी इस सफलता को मानते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया है. आपको बता दें कि सईद राशिद अपने परिवार के एकमात्र ऐसे सदस्य नहीं हैं, जिन्होंने किताब लिखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड (world record) बनाया है. 

सईद राशिद अल्मिहरी को कहां से मिली प्रेरणा 

सईद राशिद अपने परिवार में एकमात्र ऐसे सदस्य नहीं हैं, जिन्होंने किताब लिखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड (world record) बनाया है. सईद राशिद ने यह प्रेरणा अपनी बड़ी बहन से ली है जिनका नाम अलधाबी है. अलधाबी का नाम सबसे कम उम्र में द्विभाषी किताब लिखने का रिकार्ड बनाने पर दर्ज किया गया था. उस समय अलधाबी केवल 8 साल और 239 दिन की थीं. सईद राशिद बताया है कि वो अपनी बड़ी बहन से बहुत प्यार करते हैं और वे दोनों साथ में खेलते हैं, पढ़ते लिखते हैं और ड्रॉइंग भी करते हैं.

जब सईद राशिद ने अपनी बड़ी बहन की लिखी हुयी किताब को देखा तो उन्होंने भी सोचा कि वो भी किताब लिखें जो उनकी अपनी लिखी हुई होगी! सईद राशिद के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी अलधाबी (Aldhabi) प्रेरणा है जिससे सईद राशिद भी मोटिवेट हो गए है. उनका बेटा सईद राशिद इस बात का सबूत है कि हर कोई टैलेंट के साथ पैदा होता है बल्कि दुनिया मे आकर ही सीखता है.

किताब मे क्या लिखा है 

सईद राशिद ने किताब के बारे में समझाते हुए बताया कि कहानी एक हाथी की है जिसका नाम सईद है. उसमे उनके साथ एक पोलर बियर भी है. सईद हाथी पिकनिक मनाने जाता है उस जगह पर हाथी को वो पोलर भालू दिखाई पड़ता है. हाथी सोचने लगता है कि वो भालू उसे खा जाएगा लेकिन बाद में हाथी उस भालू के लिए प्रेम और दया का भाव दिखाता है और उसे भी अपनी पिकनिक में शामिल कर लेता है और इसी प्रकार दोनों दोस्त बन जाते हैं.

यह भी पढ़े- ये है दुनिया की सबसे भारी साईकिल, दिखने में लगती है किसी हाथी जैसी, टनों में इसका वजन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में एक-दूसरे के दुश्मन क्यों हैं कुकी और नगा समुदाय? जानें वजह
मणिपुर में एक-दूसरे के दुश्मन क्यों हैं कुकी और नगा समुदाय? जानें वजह
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
Embed widget