एक्सप्लोरर

World Record: गिटार को ठुड्ढी पर इतने घंटे टिका कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 250 से ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है ये शख्स

World Record: 250 से ज्यादा रिकॉर्ड रखने वाले डेविड रश ने 1 घंटा 35 मिनट तक अपनी ठुड्ढी पर गिटार को टिका कर न सिर्फ नया रिकॉर्ड कायम किया है, बल्कि एक पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया है.

World Record: आपने यह तो सुना ही होगा कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं, लेकिन किसी रिकॉर्ड को बनाने से कहीं ज्यादा मुश्किल होता है किसी के बने बनाए रिकॉर्ड को तोड़ना. एक ऐसे पैरामीटर तक पहुंचना बहुत मुश्किल होता है, जो पहले से ही इतनी ऊंचाई पर है, जहां पहुंचना आसान नहीं होता. हर कोई रिकॉर्ड नहीं बना सकता, वही लोग रिकॉर्ड बनाते हैं जो पहले कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपनी बेहतर टाइमिंग का सामंजस्य बिठाकर अपनी प्रैक्टिस पर काम करते हैं. इस बात को रिकॉर्ड होल्डर्स अच्छे से समझते हैं, तभी तो सफलता उनके कदम चूमती है. ऐसा ही एक शख्स है जिसने अपनी कड़ी मेहनत और बेहतर टाइमिंग के दम पर 250 से ज्यादा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinnese World Record) अपने नाम किए हैं.

ठुड्ढी पर गिटार टिका कर बनाया रिकॉर्ड

अमेरिका के इदाहो के रहने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रेकर डेविड रश के नाम करीब 250 से ज्यादा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं और इसी क्रम में डेविड ने अपनी ठुड्ढी पर 1 घंटा 35 मिनट तक गिटार को टिका कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है. डेविड ने एक ही बार में बैक टू बैक इसे ट्राई किया और अपने खाते में इस एक और रिकॉर्ड को शामिल कर लिया. 

पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

डेविड रश ने अपनी ठुड्डी पर सबसे ज्यादा देर तक गिटार को टिकाकर न सिर्फ अपने खाते में एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है, बल्कि एक और रिकॉर्ड को ध्वस्त भी किया है. डेविड ने अपनी ठुड्डी पर 1 घंटे 35 मिनट तक गिटार को लगातार टिकाए रखा और ऐसा कर उन्होंने स्पेन के क्रिश्चियन रॉबर्टो लोपेज़ रोड्रिग्ज के रिकॉर्ड को तोड़ नया रिकॉर्ड कायम किया है.

क्रिश्चियन रॉबर्टो लोपेज़ रोड्रिग्ज के नाम 1 घंटे, 13 मिनट और 25 सेकेंड तक गिटार को ठुड्ढी पर टिकाए रखने का रिकॉर्ड था. जिसे डेविड ने 1 घंटे 35 मिनट तक पहुंचा कर क्रिश्चियन रॉबर्टो लोपेज़ रोड्रिग्ज को मात दे दी. हालांकि इसके पहले डेविड ने 1 घंटे 12 मिनट तक गिटार को अपने चिन पर स्थिर टिकाए रखा था, लेकिन तब उन्हें स्पेनिश रिकॉर्ड होल्डर के 1 घंटा 13 मिनट के रिकॉर्ड की जानकारी नही थी, लिहाजा डेविड ने दोबारा प्रयास किया और इस बार वो 1 घंटा 35 मिनट का आंकड़ा पार कर पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर नया रिकॉर्ड बना कर ही रुके.

कड़ी मेहनत से हासिल किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डेविड रश ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाना उनके लिए काफी दर्द भरा था. डेविड 1 घंटे 35 मिनट के लंबे समयांतराल तक चिन पर गिटार को खड़ा कर इस कदर गहरे दर्द में डूब गए थे उसके बाद उन्होंने गिटार को नीचे उतार दिया. उन्होंने बताया कि इससे ज्यादा अब एक भी पल और ठहरना उनके लिए नामुमकिन था. उनके सिर, गर्दन और कंधों का दर्द से बुरा हाल हो रहा था. लेकिन तब भी उन्होने पुराना रिकॉर्ड तोड़कर ही राहत की सांस ली. डेविड रश के नाम 250 से ज्यादा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं. डेविड ने बताया कि वो एसटीईएम (STEM) शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर बार एक से एक नए रिकॉर्ड बनाते रहते हैं.

यह भी पढें-

रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में इस आदमी ने कर डाली अपनी ऐसी हालत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget