एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े रेन फारेस्ट, देख लें लिस्ट

हर साल आज यानी 22 जून के दिन विश्व वर्षावन दिवस मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में पांच सबसे बड़े वर्षावन कौन-कौन से हैं. जानिए इन जगंलों का क्षेत्रफल कितना फैला हुआ है.

आज यानी 22 जून के दिन विश्व वर्षावन दिवस मनाया जाता है. यह दिन दुनियाभर में वर्षावनों के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देता है. हम सभी जानते हैं कि धरती पर जीवन के लिए पेड़-पौधों का होना कितनी जरूरी है. आज धरती पर स्वच्छ पानी, हवा और ऑक्सीजन अगर इंसानों तक पहुंच रहा है, तो ये घने जगलों के कारण ही संभव है. आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया के 5 सबसे बड़े वर्षावन कौन-कौन से हैं. 

विश्व वर्षावन दिवस

इंसानों, जानवरों समेत सभी जीवों को धरती पर रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है. आज दुनियाभर में मौजूद वर्षावन के कारण ही इंसानों और जीवों तक ऑक्सीजन पहुंच रहा है. हर साल दुनियाभर के लोग विश्व वर्षावन दिवस मनाते हैं. जिसके जरिए वो वर्षावनों के महत्व और उनकी संरक्षण की जरूरत के बारे में लोगों में जागरूकता फैला सके. हालांकि जंगलों की कटाई के कारण आज स्वस्छ हवा का स्तर भी गिर रहा है.

सबसे बड़े वर्षावन

• अमेज़ॅन वर्षावन दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन है. ये ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर, बोलीविया, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना समेत दक्षिण अमेरिका के विशाल क्षेत्रों को कवर करता है. यह 5.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर (2.1 मिलियन वर्ग मील) में फैला है. अमेज़ॅन वर्षावन में अनगिनत अलग-अलग प्रजाति के पशु रहते हैं. इतना ही नहीं इस जंगल को 16,000 प्रजातियों से संबंधित लगभग 390 बिलियन पेड़ों का घर कहा जाता है. 

• इसके बाद कांगो वर्षावन को सबसे बड़ा वर्षावन कहा जाता है. ये मध्य अफ्रीका में स्थित है. इसके क्षेत्र में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कैमरून, इक्वेटोरियल गिनी, गैबॉन और अंगोला और दक्षिण सूडान के कुछ हिस्से शामिल हैं. 1.8 मिलियन वर्ग किलोमीटर (700,000 वर्ग मील) के अनुमानित आकार में ये फैला है. इस जंगल में लगभग 10,000 पौधों की प्रजातियाँ, और 1,000 पक्षी प्रजातियाँ शामिल हैं. कांगो वर्षावन में गोरिल्ला, बोनोबोस और वन हाथियों जैसी लुप्तप्राय प्रजातियां भी पाई जाते हैं.
• डेनट्री वर्षावन को दुनिया के सबसे पुराने जंगलों में से एक माना जाता है. बता दें कि यह डेनट्री वर्षावन ऑस्ट्रेलिया में स्थित है. ऐसा कहा जाता है कि यह 180 मिलियन वर्ष पुराना है और इसका क्षेत्रफल 463 वर्ग मील है. ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश चमगादड़ और तितलियों की प्रजातियां यहीं पाई जाती हैं.

• वाल्डिवियन शीतोष्ण वर्षावन यह 95,800 वर्ग मील में फैला हुआ जगंल है. इस जंगल में 90% स्थानिक प्रजातियों का घर है. ये प्रजातियां केवल दक्षिण अमेरिका के वाल्डिवियन जंगलों में पाई जाती हैं. 
• टोंगास राष्ट्रीय वन दक्षिणपूर्व अलास्का में स्थित हैं. जानकारी के मुताबिक ये 26,560 वर्ग मील के क्षेत्र में फैला हुआ है. यह टोंगास राष्ट्रीय वन भी है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे बड़ा है. यह उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा समशीतोष्ण वन है. 

ये भी पढ़ें: किसी भी देश में कब होती है हीटवेव की घोषणा, हीटवेव के लिए तापमान कैसे तय करती है सरकार

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Poverty Reduction: भारत में कम हुई गरीबी, दुनिया में अब किस नंबर पर हम?
भारत में कम हुई गरीबी, दुनिया में अब किस नंबर पर हम?
Online Liquor Purchase: दुनिया के किन देशों में ऑनलाइन खरीद सकते हैं शराब, क्या हैं नियम?
दुनिया के किन देशों में ऑनलाइन खरीद सकते हैं शराब, क्या हैं नियम?
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Diwali 2026: औरंगजेब ने पटाखों पर क्यों लगाई थी बंदिश, तब हिंदुओं ने कैसे मनाई थी दिवाली?
औरंगजेब ने पटाखों पर क्यों लगाई थी बंदिश, तब हिंदुओं ने कैसे मनाई थी दिवाली?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget