एक्सप्लोरर

दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा बच्चे करते हैं मजदूरी, किस नंबर पर आता है भारत?

हर साल 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कर उन्हें सुरक्षित शिक्षा और स्वास्थ्य देना है. वहीं भारत में बाल मजदूरी में सुधार हुआ है.

हर साल 12 जून को दुनियाभर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम के जाल से मुक्त कराना है. इसके साथ ही बच्चों की अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य लाभ देकर उनका बचपन सुरक्षित करना है. इस दिन को मनाने की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने 2002 में की थी. हालांकि इस संगठन को बने इतने साल होने के बाद भी आज भी बाल मजदूरी एक बहुत बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है.

दुनिया में हर दसवां बच्चा बाल मजदूरी का शिकार

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार आज भी दुनिया में लगभग 160 मिलियन से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी करते हैं. जिसका मतलब है कि दुनिया के हर 10 में से एक बच्चा आज भी बाल मजदूर बना हुआ है. वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार इन बच्चों में से कई बच्चे तो खतरनाक कामों में लगे हुए हैं, जहां इनकी जान भी जा सकती है या फिर इन पर शारीरिक और मानसिक तौर पर गहरा असर पड़ सकता है.

इस देश में सबसे ज्यादा बच्चे करते हैं मजदूरी

दुनियाभर में बाल मजदूरी के आंकड़े देखें जाएं तो सबसे ज्यादा मजदूरी बच्चे अफ्रीका क्षेत्र में करते हैं. अफ्रीका में हर चार में से एक बच्चा बाल मजदूरी करता है. यह आंकड़े अमेरिका, कैरिबियन और मध्य पूर्व क्षेत्र की तुलना में काफी ज्यादा है. जहां लगभग यह दर 5 प्रतिशत के आसपास है. अफ्रीका क्षेत्र में लगभग 7.21 करोड़ से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी में जकड़े हुए हैं. वहीं शिया-पैसेफिक में 6.21 करोड़ से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी में जकड़े हुए हैं.

बाल मजदूरी में भारत की स्थिति में हुआ सुधार
बाल मजदूरी में भारत की स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है. भारत में 2001 की जनगणना के अनुसार 5 से 14 साल के बाल मजदूरों की संख्या लगभग 1.26 करोड़ थी. यह कुल बाल जनसंख्या का लगभग 5 प्रतिशत था, जो 25.2 करोड़ थी. वहीं 2011 में भारत में बाल मजदूरों की संख्या घटकर 43.53 लाख रह गई थी. 

बाल मजदूरी में भारत किस नंबर पर आता है
कुछ समय पहले एक चाइल्ड लेबर इंडेक्स जारी किया गया था, जिसमें कुल 198 देशों को बाल मजदूरी की स्थिति के आधार पर रैंक दी गई थी. इस इंडेक्स के अनुसार बाल मजदूरी में भारत का स्थान 198 देशों में 47वां आता है. रह रैंकिंग बताती है कि बाल मजदूरी को लेकर भारत की स्थिति अभी भी गंभीर है. लेकिन कुछ देशों के मुकाबले भारत की स्थिति को बेहतर भी कह सकते हैं.

भारत में लॉकडाउन के बाद बढ़े बाल मजदूर

2001 के बाद भारत में बाल मजदूरी में काफी सुधार आया था. लेकिन 2019 में लॉकडाउन के बाद भारत में कई परिवार गरीबी रेखा के नीचे आ गए थे. इसके बाद भारत में एक बार फिर से बाल मजदूरों की संख्या में इजाफा होने लगा. लॉकडाउन के बाद बाल मजदूरी बढ़ने के साथ ही कई परिवारों में पालन पोषण का जिम्मा भी बच्चों पर आ गया था. 

ये भी पढ़ें - भारत में औरतों की लाइफ ज्यादा या पुरुषों की? सामने आ गया दोनों की जिंदगी का अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Most Powerful Passport: ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?
Wildfires: जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
Pakistan Terrorist Attacks: पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
World Largest Headquarters: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget