एक्सप्लोरर

भारत में औरतों की लाइफ ज्यादा या पुरुषों की? सामने आ गया दोनों की जिंदगी का अंतर

भारत में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीती हैं, लेकिन सेहत के मामले में यह बढ़त खत्म हो रही है. फिर भी महिलाओं की सेहत संबंधी चुनौतियां पुरुषों से ज्यादा बनी हुई हैं.

भारत सहित दुनिया के कई देशों में किसी भी व्यक्ति के जीवित रहने की उम्र में सुधार देखा गया है. हालांकि व्यक्ति के जीवित रहने की अवधि में सुधार का मतलब यह नहीं माना गया है कि कोई भी व्यक्ति एक हेल्दी जीवन जी रहा है. इसका पता इस बात से लगाया जा सकता है कि डब्ल्यूएचओ 2021 और भारत सरकार की सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम बेस्ड अब्रिज्ड लाइफ टेबल 2015-19 रिपोर्ट के अनुसार महिलाएं पुरुषों से ज्यादा लंबी लाइफ तो जी रही हैं, लेकिन सेहत के मामले में वह काफी पीछे हैं.

पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की लाइफ

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में एक व्यक्ति की औसत लाइफ लाइन 70.8 साल थी, लेकिन इसमें औरतों की लाइफ लाइन पुरुषों से ज्यादा थी. इस रिपोर्ट में औरतों की लाइफ लाइन पुरुषों से 2.7 साल ज्यादा थी. जिसका सीधा सा मतलब था कि औरतें पुरुषों से ज्यादा जीती हैं.

हेल्थ में काफी पीछे महिलाएं

कई रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में महिलाओं की जीवन जीने की उम्र तो पुरुषों से ज्यादा है, लेकिन जब भी बात हेल्थ की आती है तो इसमें महिलाएं काफी पीछे रह जाती हैं. ऐसे में अगर एक हेल्दी पुरुष बिना किसी बड़ी बीमारी के जीता है तो उस पुरुष से महिलाओं की उम्र सिर्फ 0.1 ही ज्यादा होती है. इसी आंकड़े के साथ ही भारत उन देशों में भी शामिल है, जहां पुरुषों और महिलाओं के बीच सेहत को लेकर अंतर सबसे कम है.

दुनिया के अन्य देशों का ये है हाल

अगर भारत के साथ पूरी दुनिया की बात की जाए तो पूरी दुनिया में भी भारत की ही तरह पुरुषों से महिलाएं करीब 5 साल ज्यादा जीती हैं. लेकिन अगर सेहत के अनुसार इसे देखा जाए तो यह अंतर सिर्फ 2.4 तक ही रह जाता है. यह अंतर सबसे ज्यादा अमेरिका, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में देखा गया है.

भारत में पुरुष और महिलाओं की लाइफ 

भारत सरकार की सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम बेस्ड अब्रिज्ड लाइफ टेबल 2015-19 रिपोर्ट के अनुसार भारत की महिलाओं की लाइफ औसत 71.1 साल है, जो कि 2014-18 की तुलना में लगभग 0.4 साल ज्यादा है. वहीं अगर पुरुषों की बार की जाए तो पुरुषों की लाइफ औसत 0.2 साल की बढ़ोतरी के साथ 68.4 रही. इसमें खास बात यह मानी जाती है कि भारत में 1970 से 75 में पुरुषों की लाइफ महिलाओं से ज्यादा थी.

शहरों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं उम्र में पुरुषों से ज्यादा आगे

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की लाइफ 1987-91 से ही पुरुषों से ज्यादा है, वहीं यह अंतर उसी समय से लगातार बढ़ रहा है. इसके अलावा अगर शहरी क्षेत्रों की बात की जाए तो शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की लाइफ पुरुषों से ज्यादा 2015-19 में होने लगी.

भारत के किन राज्यों में लोगों की उम्र लंबी

भारत में दिल्ली में पुरुषों की लाइफ 74.3 साल के साथ भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है, वहीं केरल राज्य में महिलाओं की लाइफ 78.0 साल के साथ देश में सबसे ज्यादा है. यानी की केरल की महिलाएं अन्य राज्यों की अपेक्षा ज्यादा जीती हैं. इनके अलावा भारत में पुरुषों की लाइफ छत्तीसगढ़ में 63.7 साल के साथ सबसे कम तो महिलाओं की उत्तर प्रदेश में 66.2 साल के साथ सबसे कम है, जिसका मतलब है कि छत्तीसगढ़ के पुरुष और उत्तर प्रदेश की औरतें अन्य राज्यों की अपेक्षा कम जीवन जीते हैं

ये भी पढ़ें - भारत में किस उम्र की आबादी सबसे ज्यादा हुई कम, फ्यूचर के लिए कितना खतरनाक है यह आंकड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget