एक्सप्लोरर

क्या लिव-इन में रह रही महिला को मिल जाता है पार्टनर की संपत्ति में अधिकार, क्या है कानून?

बिन शादी के एक ही छत के नीचे पति पत्नी की तरह रहना आजकल युवाओं की पहली पसंद बन चुका है. भारत में लिव-इन में रहने का चलन बढ़ा है. लेकिन लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर महिलाओं के कुछ अधिकार हैं आइये जानें.

भारत में लिव-इन रिलेशनशिप का चलन बढ़ता जा रहा है. समाज ने भले ही स्वीकार ना किया हो लेकिन कानून ने इसे अपराध नहीं माना है. भारत में लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता प्राप्त है, बशर्ते कुछ शर्तें पूरी हों. यह व्यवस्था दो वयस्कों के बीच आपसी सहमति से बिना शादी के एक साथ रहने की है. भारतीय कानून खासकर सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों ने इसे सामाजिक और कानूनी रूप से वैध माना है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लिव-इन में रह रहे जोड़ों के बीच किसी बात को लेकर झगड़े या अनबन हो जाती है. जो बाद में महिलाओं के साथ प्रताड़ना या हिंसा का रूप ले लेती है. ऐसे में आइये जानते हैं कि महिलाओं के पास लिव-इन में रहने के क्या अधिकार हैं क्या महिलाओं को अपने पार्टनर की संपत्ति का अधिकार है?.

भारत में लिव-इन की स्थिति

कुछ अध्ययनों और रिपोर्टों के अनुसार भारत में लिव इन में रहने वाले कपल्स की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है. खासकर महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे में. हर 10 में से 1 जोड़ा लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है. भारत के उत्तराखंड मे समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद पहली बार किसी जोड़े को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कानूनी मान्यता मिल गई है.

महिलाओं के अधिकार

घरेलू हिंसा से सुरक्षा

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को घरेलू रिश्ते में माना जाता है. लिव-इन में रह रही महिला घरेलू हिंसा के खिलाफ कानूनी सुरक्षा और गुजारा भत्ता मांग सकती है.

गुजारा भत्ता

लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला के साथ अगर उसका पार्टनर संबंध तोड़ता है तो वो महिला गुजारा भत्ता का दावा कर सकती है. 

संपत्ति का अधिकार

लिव-इन में रहने वाली महिला को अपने पार्टनर के घर पर निवास का अधिकार है यदि वो ऐसा करने से मना करे तो महिला कानूनी रूप से अपना अधिकार ले सकती है. 

बच्चों के अधिकार

लिव-इन रिलेशनशिप से जन्मे बच्चों को कानूनी रूप से वैध माना जाता है. उसका वही अधिकार होगा जो एक बेटे का अपने पिता पर होता है. बच्चे का पिता द्वारा अर्जित संपत्ति में अधिकार होता है.

इसे भी पढ़ें- इस देश में लिव-इन में रहते हैं सबसे ज्यादा कपल, जानें भारत का हाल

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget