एक्सप्लोरर

कभी सोचा है ट्रेन पटरियों पर ही क्यों चलाई गई, सड़कों पर क्यों नहीं?

एक मालगाड़ी का वजन 100 टन से भी ऊपर होता है. ट्रेन के पहिए की चौड़ाई मात्र 4 इंच होती है. ऐसे में इसे सड़क पर न चलाने के पीछे कई महावपूर्ण कारण हैं. आइए जानते हैं कि इसके लिए ट्रैक्स क्यों बिछाने पड़े.

Indian Railway Fact: ट्रेन से सफर करते वक्त लोगों के मन में अलग अलग तरह के सवाल आते हैं, जिनमें से कई लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि आखिर ट्रेन को पटरियों पर ही क्यों चलाया जाता है? बाकी वाहनों की तरह ही ट्रेन को भी सड़क पर क्यों नहीं चलाया जाता हैं? शायद आप भी इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेताब होंगे! चलिए आज हम आपको इन सवालों का जवाब बताते हैं...आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि रेल को चलाने के लिए पटरियों की ही जरूरत क्यों पड़ी...पढ़ते रहिए इस आर्टिकल को...

इसलिए पटरियों पर चलती है ट्रेन
बहुत से लोग ये सोचते हैं कि ट्रेन के लिए पटरियां ही क्यों बनाई गई, इसके लिए अलग से सड़के बना कर उसपर क्यों नहीं चलाया गया? दरअसल, इसको पटरियों पर चलाने के पीछे कई कारण हैं. जिनमें सबसे पहला कारण है ट्रेन का भारी भरकम वजन. जी हां, ट्रेन का वजन सड़क पर चलने वाली बाकी गाड़ियों से बहुत ज्यादा होता है. किसी भी भरे हुए ट्रक का वजन 15 से 20 टन तक होता है, जबकि एक मालगाड़ी का वजन 100 टन से भी ऊपर होता है. ट्रक के पहिए की चौड़ाई लगभग 10 इंच होती है और ट्रेन के पहिए की चौड़ाई मात्र 4 इंच होती है. ट्रेन के पहिए को ढाई गुना ज्यादा दवाब झेलना पड़ता है, इसीलिए अगर ट्रेन को सड़क पर चलाना है तो इसके लिए 10-12 गुना ज्यादा मजबूत सड़कों की जरूरत होगी. 

पटरी और पहियों के बीच कम रहता है घर्षण
सड़क मिट्टी के ऊपर बनीं होती है. वह ट्रेन का भार झेल झेल नहीं पाएगी और सड़क धंस जाएगी. इसी वजह से पटरी के नीचे स्लीपर डालकर लोड को ज्यादा एरिया में फैला दिया जाता है. इसके अलावा, ट्रेन की पटरियों और उसके पहियों के बीच घर्षण बल काफी कम होता है. ऐसे में, अगर इसे सड़क पर चलाया जाए तो ये काफी बढ़ जाएगा और ट्रेन का आगे बढ़ना काफी मुश्किल होगा. 

ट्रेन नहीं चल पाएगी सही दिशा में
सड़क पर चलने वाली सभी गाड़ियों को मोडने के लिए उनमें स्टीयरिंग लगा होता है. जबकि, ट्रेन में इस तरह का कोई स्टीयरिंग नहीं होता है. ऐसे में, अगर ट्रेन को सड़क पर चलाया जाएगा तो उसे कंट्रोल नहीं किया जा सकेगा और यह तय नहीं किया जा सकेगा कि ट्रेन को किस दिशा में ले जाना है.

यह भी पढ़ें -

कुछ ही सेकंड में घर तक पहुंच जाती है बिजली! आखिर तारों में बहने वाले करंट की रफ्तार कितनी होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू

Embed widget