एक्सप्लोरर

Deck Of Cards: ताश के पत्तों में चार में से एक राजा को नहीं होती है मूछें! इसके पीछे है दिलचस्प वजह

Deck Of Cards: दरअसल एक डिजाइनर से इसको डिजाइन करते समय ये गलती हुई. सवाल यह है इस गलती को सुधारा क्यों नहीं गया? आइए जानते हैं इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Kings In Deck Of Cards: बहुत से लोगों ने ताश तो कभी ना कभी जरूर खेला ही होगा. कभी त्योहारों पर जुए के रूप में, तो कभी किसी पार्टी में मनोरंजन के तौर पर ताश का खेल अक्सर खेला जाता है. ताश के पत्तों से खेले जाने वाले खेलों में सबसे ज्यादा ब्लफ, रमी, पोकर जैसे कई खेल लोकप्रिय हैं. अगर किसी ने ये खेल कभी खेला भी नहीं हो तब भी उसे यह तो मालूम ही होगा कि ताश में कुल 52 पत्ते होते हैं. स्कूल में प्रॉबेबिलिटी पढ़ाते समय इतना तो बताया ही जाता है. ताश के पत्तों में हुकुम, चिड़ी और पान सही कुछ अन्य पत्ते भी शामिल होते हैं. इसमें कुल चार सूट होते हैं और चारों सूट्स के तेरह-तेरह पत्ते होते हैं. जो इक्का, दुक्की और तिक्की से लेकर नहला और दहला तक होते हैं. इनके अलावा इसमें होते हैं गुलाम, बेगम और बादशाह.

अगर आप कभी ताश के पत्तों को ध्यान से देखेंगे तो आपको उसमें जरूर कुछ अलग नजर आएगा. ताश के पत्तों में रहने वाले चार बादशाहों में से एक बादशाह (King) ऐसा होता है, जिसकी मूछें नहीं रहती हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं लाल पान के बादशाह की . अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? तो चलिए हम आपको इसके पीछे की कहानी बताते हैं.

क्यों नहीं है लाल पान के बादशाह को मूंछ?

ऐसा कहा जाता है कि इस खेल की शुरुआत में लाल पान के बादशाह के पास भी मूंछ हुआ करती थी. एक बार इन कार्ड्स को फिर से डिजाइन किया गया था और तब डिजाइनर इस बादशाह की मूंछ बनाना भूल गया था. बस तभी से लेकर आज तक ताश की गड्डियों में यह राजा बिना मूंछ के ही नजर आता है. अब सवाल ये बनता है कि इस गलती को सुधारा क्यों नहीं गया?

इसलिए नहीं सुधारी गलती

डिजाइनर से हुई इस गलती को न सुधारने के लिए ऐसा बताया जाता है कि लाल पान के बादशाह यानी किंग ऑफ हार्ट्स दरअसल फ्रेंच किंग शारलेमन हैं. ये बहुत खूबसूरत और आकर्षक थे. ऐसे में उनको अन्य राजाओं से अलग और आकर्षक दिखाने के लिए इस भूल को सही नहीं किया गया.

ये हैं ताश के पत्तों पर बने चारों बादशाह

लाल पान का बादशाह : सबसे पहले बात करते हैं लाल पान के बादशाह के बारे में. इस पत्ते पर फ्रांस के राजा शारलेमेन की तस्वीर बनी हुई है. जो रोमन साम्राज्य के पहले राजा थे.

हुकुम का बादशाह : इस पत्ते पर किंग डेविड की तस्वीर है. किंग डेविड प्राचीनकाल में इजरायल के राजा थे.

ईंट का बादशाह : ताश के इस पत्ते पर रोमन किंग सीजर ऑगस्टस की तस्वीर बनी होती है.

चिड़ी का बादशाह : इस पत्ते पर मेसोडोनिया के किंग सिकंदर महान की तस्वीर छपी रहती है.

यह भी पढ़ें - पिन कोड तो आप जानते हैं... फिर ये ज़िप कोड क्या है? अपने घर का ऐसे पता करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू

Embed widget