एक्सप्लोरर

आखिर क्या है Labubu और यह क्यों हो रहा इतना फेमस? जान लें असली वजह

Labubu एक अनोखा टॉय है जिसे 2015 में आर्टिस्ट कासिंग लुंग ने डिजाइन किया और पॉप मार्ट ने मार्केट में उतारा. डरावने चेहरे की वजह से यह बच्चों और बड़ों दोनों के बीच तेजी से फेमस हो गया.

दुनियाभर में इस वक्त एक छोटे-सी दिखने वाली डॉल ने हलचल मचा दी है, जिसका नाम Labubu है. डरावने चेहरे, बाहर निकले दांत और मोटी आंखों वाली इस अगली डॉल का क्रेज बच्चों के साथ-साथ बड़ों के बीच भी तेजी से बढ़ रहा है. किम कार्दशियन, लीजा और रिहाना जैसे इंटरनेशनल सितारे इसे अपने साथ कैरी करते हुए नजर आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर लाखों पोस्ट और अनबॉक्सिंग वीडियोज के चलते यह एक ग्लोबल ट्रेंड बन चुका है. 

पॉप मार्ट की बड़ी कमाई 

Labubu को 2015 में हॅान्‍गकॅान्‍ग के आर्टिस्ट कासिंग लुंग ने डिजाइन किया था. बाद में चीन की टॉय कंपनी पॉप मार्ट ने इसे मार्केट में उतारा और ब्लाइंड बॉक्स स्ट्रेटजी अपनाई. यानी ग्राहक को यह नहीं पता चलता कि बॉक्स खोलने पर कौन सा वर्जन मिलेगा. इसी सरप्राइज फैक्टर ने लोगों में इसे लेकर जुनून पैदा कर दिया. रिपोर्ट्स के अनुसा,  पॉप मार्ट का मुनाफा अगले 6 महीने में 350% तक बढ़ सकता है. कंपनी के शेयर 2020 में हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए थे और तब से अब तक 600% ग्रोथ दर्ज कर चुके हैं. फिलहाल कंपनी की मार्केट वैल्यू 40 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच चुकी है. 

इंटरनेशनल मार्केट में बज 

Labubu की दीवानगी सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रही. 2024 में पॉप मार्ट की कुल कमाई का 40% हिस्सा इंटरनेशनल मार्केट से आया. अमेरिका में इसकी बिक्री पिछले साल की तुलना में 5,000 प्रतिशत बढ़ गई. भारत जैसे देशों में यह टॉय 4,000 से लेकर 1 लाख तक बिक रहा है. लिमिटेड एडिशन वर्जन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कई गुना कीमत पर सेल हो रहे हैं. 

क्यों बढ़ रहा क्रेज? 

आमतौर पर खिलौनों को खूबसूरत लुक दिया जाता है, लेकिन Labubu की खासियत इसका डरावना और अजीब चेहरा है. जेन जी और मिलेनियल्‍स इसे क्यूट-भयानक कॅाम्‍ब‍िनेशन मानते हैं. लिमिटेड एडिशन और सेलिब्रिटी प्रमोशन ने इसे एक स्टेटस सिंबल बना दिया है. हालांकि विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि ऐसे अगली टॉयज कुछ बच्चों पर मानसिक असर डाल सकते हैं. वहीं इस टॉय के ट्रेंड में आने के बाद यह सिर्फ एक टॉय नहीं रहा बल्कि अरब डॉलर की इंडस्ट्री का नया सुपरस्टार बन चुका है.

ये भी पढ़ें-पुरुषों की तुलना में ज्यादा दिन तक क्यों जिंदा रहती हैं महिलाएं? जानें कारण

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?
भारत में किन चीजों पर नहीं लगता जीएसटी, जानें क्यों हैं ये टैक्स फ्री?
भारत में किन चीजों पर नहीं लगता जीएसटी, जानें क्यों हैं ये टैक्स फ्री?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget