एक्सप्लोरर

प्लेन में फोन को Flight Mode पर रखने को कहा जाता है... जान लीजिए अगर ऐसा न किया तो क्या होगा?

Aeroplane Mode: उड़ान के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने से प्लेन के नेविगेशन और संचार प्रणालियों में रुकावट आने की संभावना रहती है. जानते हैं! इसे ऑन करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

Flight Mode in Aeroplane: आजकल सभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी एक स्मार्टफोन रखते हैं तो आपको मालूम होगा कि इसमें एक फ्लाइट मोड नाम का फीचर भी होता है. अगर आपने प्लेन से सफर किया है तो यात्रा के दौरान आपने फ्लाइट अटेंडेंट ये कहते जरूर सुना होगा कि आप अपनी सीट बेल्ट बांध लें और फोन को फ्लाइट मोड पर रख दें. उस समय सभी लोग फ्लाइट अटेंडेंट की बात तो मान लेते हैं, लेकिन उनके मन में यह सवाल जरूर उभर आता है कि फोन को एयरप्लेन मोड या फ्लाइट मोड पर न डालने से आखिर क्या होगा? भले ही किसी ने प्लेन का सफर का न किया हो, लेकिन वो भी इस सवाल का जवाब जरूर जानना चाहेगा. आइए जानते हैं इसका जवाब क्या है और क्यों प्लेन में फ्लाइट मोड ऑन करने के लिए कहा जाता है. 

क्या होता है फ्लाइट मोड?
आपने गौर किया होगा कि आपके फोन में फ्लाइट मोड नाम से एक ऑप्शन होता है. इसको अक्सर नेटवर्क से जुड़े कामों जैसे कॉलिंग और इंटरनेट के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, फ्लाइट मोड ऑन होने के बाद भी आप फोन में फिल्म और वीडियो देखना या म्यूजिक सुनना जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं. 

प्लेन में फोन को फ्लाइट मोड में रखना 
हवाई जहाज के उड़ान भरने से पहले विमान पर सवार सभी यात्रियों को मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड पर रखने के लिए बोला जाता है. दरअसल, उड़ान के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने से प्लेन के नेविगेशन और संचार प्रणालियों में रुकावट आने की संभावना रहती है. फोन में अगर फ्लाइट मोड ऑन न हो तो इससे पायलट के काम में समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसी वजह से हवाई सफर में खासकर उड़ान भरने के दौरान फोन को फ्लाइट मोड में रखने की सलाह दी जाती है.

फ्लाइट मोड ऑन किया तो हो सकता है ये
अगर आप फोन को फ्लाइट मोड पर नही रखते हैं तो इससे गंभीर समस्या हो सकती है. आपके मोबाइल फोन का सिग्नल विमान के कम्युनिकेशन सिस्टम को भ्रमित कर सकता है. जिससे पायलट को कम्युनिकेट करने में भी दिक्कत होगी और साथ ही कंट्रोल रूप से सम्पर्क करने में भी प्रॉब्लम होगी. ऐसे में फ्लाइट रास्ता भी भटक सकती है और कोई दुर्घटना भी हो सकती है. मोबाइल से निकलने वाली तरंगे बाकी जगहों के सम्पर्क सिस्टम से जुड़ने लगती हैं. ऐसे में विमान के रेडियो स्टेशन से सम्पर्क टूटने का खतरा रहता है. पायलट को अच्छे से निर्देश सुनाई नहीं दे पाते हैं. ऐसा होने पर सही निर्देश न मिलने के कारण विमान के क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है.

कई देशों में है सख्त पाबंदी 
कई देशों में हवाई यात्रा के दौरान मोबाइल फोन में एयरप्लेन मोड बंद रखना गुनाह भी माना जाता है और ऐसा करने वाले लोगों को कठोर सजा दी जाती है. अगर आप प्लेन में फ्लाइट मोड ऑन रखते हैं तो आपको संदिग्ध समझा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें -

सिर्फ 100, 200 रुपये किलो ही नहीं बिकते बाल...असली कीमत सुनकर चौंक जायेंगे आप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लाम में किन गैर-मुस्लिम महिलाओं से बिना धर्म परिवर्तन शादी की है इजाजत, नहीं जानते होंगे आप ये नियम
इस्लाम में किन गैर-मुस्लिम महिलाओं से बिना धर्म परिवर्तन शादी की है इजाजत, नहीं जानते होंगे आप ये नियम
Nihang Sikhs: कौन होते हैं निहंग सिख, आम सरदारों से ये कितने अलग; क्या होता है 'निहंग' का मतलब?
कौन होते हैं निहंग सिख, आम सरदारों से ये कितने अलग; क्या होता है 'निहंग' का मतलब?
दो-दो प्रधानमंत्री देने के बाद भी क्यों राजनीतिक दल नहीं बना RSS, क्या है इसके पीछे की वजह?
दो-दो प्रधानमंत्री देने के बाद भी क्यों राजनीतिक दल नहीं बना RSS, क्या है इसके पीछे की वजह?
व्हाइट हाउस जैसा घर बनाने में कितना आएगा खर्च? जानिए सरिए सीमेंट का पूरा हिसाब किताब
व्हाइट हाउस जैसा घर बनाने में कितना आएगा खर्च? जानिए सरिए सीमेंट का पूरा हिसाब किताब

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
Jai Moondra Profile: राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है इस 'भारतीय' क्रिकेटर की कहानी
राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है कहानी
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
Embed widget