एक्सप्लोरर

दूध का रंग सफेद ही क्यों होता है...लाल या हरा क्यों नहीं? जानिए क्या है इसके पीछे का साइंस

जो लोग हर रोज दूध पीते हैं, उनके लिए ये एक बड़ा सवाल है. दरअसल, दूध सफेद होता है इसमें मौजूद सफेद रंग के कैसिन के कारण. कैसिन दूध में मौजूद मुख्य प्रोटीन में से एक होता है.

आपके आस पास गाय और भैसें होंगी, जो हर दिन हरी हरी घास खाती होंगी. उनके शरीर में बहने वाला खून लाल होता है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि इन सबके बावजूद क्यों इनके दूध का रंग सफेद होता है. सिर्फ इन्हीं के ही नहीं बल्कि इस धरती पर पाए जाने वाले उन सभी जीवों के दूध का रंग सफेद होता है, जो किसी शिशु को जन्म दे सकती हैं. इंसान भी इन्हीं जीवों में से एक है. लेकिन क्या आपने कभी जानने की कोशिश की कि आखिर ऐसा क्यों होता है? शरीर के अंदर मौजूद कौन से ऐसे केमिकल होते हैं, जिनकी वजह से दूध सफेद होता है.

दूध सफेद क्यों होता है?

जो लोग हर रोज दूध पीते हैं, उनके लिए ये एक बड़ा सवाल है. दरअसल, दूध सफेद होता है इसमें मौजूद सफेद रंग के कैसिन के कारण. कैसिन दूध में मौजूद मुख्य प्रोटीन में से एक होता है. कैसिन दूध में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फेट के साथ मिलकर छोटे छोटे कण बनाता है जिसे मिसेल कहा जाता है. जब इस मिसेल पर प्रकाश पड़ता है तो अपवर्तित होकर बिखर जाता है और इसी के कारण दूध सफेद दिखाई देता है. इसके अलावा दूध में मौजूद फैट भी इसके सफेद होने का एक कारण है.

गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है?

आपने कभी गौर से देखा होगा तो आपको पता होगा कि भैंस के मुकाबले गाय का दूध थोड़ा पीला दिखाई देता है. इसकी वजह है गाय के दूध का पतला होना. दरअसल गाय का दूध भैंस के दूध के मुकाबले हल्का होता है और इसमें फैट की भी मात्रा कम होती है. इसके साथ ही इसमें कैसिन की मात्रा भी कम होती है, जिसकी वजह से गाय का दूध हल्का पीला दिखाई देता है. आपको बता दें दूध में प्रोटीन, वसा, लैक्टोज, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम के साथ साथ विटामिन, फॉस्फोरस और कई अन्य बायोएक्टिव पाये जाते हैं.

ये भी पढ़ें: केंचुए जैसा दिखने वाला सांप, जानिए ये कितना जहरीला होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget