एक्सप्लोरर

Indian Railways: जब सर्दियों में ट्रेन का एसी नहीं चलता है तो रेलवे क्यों लेता है उसका चार्ज? यहां जानिए

AC Coach: रेल से सफर करते समय आपके मन में यह ख्याल जरूर आया होगा कि सर्दियों में एसी बंद होने पर भी रेलवे इसके टिकट में इसके पैसे क्यों वसूलता है. दरअसल, ये एसी सर्दियों में भी काम करता रहता है.

Indian Railway: भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. भारतीय रेल से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. यहां ट्रेन में वर्गों के हिसाब से फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर, और सामान्य कोच की सुविधा उपलब्ध है. गर्मी के मौसम में आप अगर आप एसी में आरामदायक सफर करना चाहते हैं तो थोड़े ज्यादा पैसे देकर एसी में सफर कर सकते हैं. आपके टिकट में इन सभी सुविधाओं का चार्ज इंक्लूड होता है. लेकिन, सर्दियों में तो एसी नहीं चलता है. फिर रेलवे उसका चार्ज क्यों लेता है? 

आप में से बहुत से लोगों के मन मे कभी न कभी यह सवाल जरूर आया होगा कि सर्दियों में जब ट्रेन के एसी कोच का एयर कंडीशनर बंद रहता है तो रेलवे यात्रियों से AC का चार्ज क्यों वसूलता है? तो चलिए आज हम आपको बताते है की सर्दियों में एसी बंद होने के बावजूद क्यों आपसे इसका चार्ज लिया जाता है?

AC कोच 
यह तो हम सभी जानते हैं कि ट्रेन के जो AC कोच होते है वो वातानुकूलित यानी कि Air Conditioned होते हैं. ट्रेन में जो वातानुकूलित (Air Conditioned) कोच होते है उन्हें गर्मियों के मौसम में ठंडा रखा जाता है और सर्दियों के मौसम में गर्म रखा जाता है. गर्मियों के मौसम में जब बाहर का तापमान 45 ℃ तक होता है तो इन कोच के भीतर का तापमान 20 - 25 ℃ के बीच रखा जाता है. इसी प्रकार जब सर्दियों के मौसम में बाहर का तापमान 4 - 8℃ तक होता है तब कोच के अंदर के तापमान को 17 - 21℃ पर मेंटेन रखा जाता है.

सर्दियों में भी चलता है एसी !
सर्दी के मौसम में तापमान को मेंटेन रखने के लिए सर्दियों में AC में लगे हीटर को चलाया जाता है और ब्लोअर चला कर पूरे डब्बे में गर्म हवा को पहुंचाया (Circulate) किया जाता है. एक खास बात यह भी है कि AC कोच का हीटर खास तरह का होता है. इसीलिए सारी रात हीटर में रहने के बाद भी आपको सूखी त्वचा का एहसास नही होता है. अक्सर हमारे घर मे लगे रूम हीटर से हमें सूखी त्वचा का एहसास होता है, लेकिन रेल के हीटर में पूरी रात रहने लार ऐसा नहीं होता है.

अब आपको पता चल गया है कि सर्दियों के मौसम में कोच को गर्म और गर्मियों में इन्हें ठंडा रखा जाता है और सर्दियों में भी इनमे लगा AC काम करता रहता है. इसीलिए रेलवे सर्दियों में भी यात्रियों से एसी (AC) का पैसा लेता है. 

यह भी पढ़ें -

क्या है ये दिमाग में चिप लगाने वाला Neuralink Project? क्या इंसान बन जायेंगे रोबोट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश की राजधानी कौन सी होगी यह कैसे होता है तय, जानें पूरी प्रक्रिया?
किस देश की राजधानी कौन सी होगी यह कैसे होता है तय, जानें पूरी प्रक्रिया?
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पेंडिंग हैं न्यायिक मामले? देखें लिस्ट
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पेंडिंग हैं न्यायिक मामले? देखें लिस्ट
गांजे का भ्रम या शराब का हैंगओवर, सबसे ज्यादा जानलेवा क्या?
गांजे का भ्रम या शराब का हैंगओवर, सबसे ज्यादा जानलेवा क्या?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget