एक्सप्लोरर

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को क्यों ज्यादा चढ़ती है शराब? ये है इसके पीछे का कारण

आपने देखा होगा कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को शराब ज्यादा चढ़ती है, चलिए आज हम इसके पीछे का कारण पता करते हैं.

महिलाओं की अपेक्षा पुरुष ही हमेशा शराब पीने की होड़ में आगे रहते हैं. हालांकि आज के समय में ये बात पुरानी हो गई है, क्योंकि अब महिलाएं भी शराब पीने की होड़ में पीछे नहीं रही हैं. अमेरिकी की सरकार के आंकड़ों के अनुसार, साल 2000 से 2015 के बीच 45 से 64 साल की उम्र की महिलाओं में सिरोसिस से मौत के मामले 57 फीसदी बढ़ गएं हैं. जबकि इस वर्ग में 21 फीसदी पुरुष सिरोसिस की चपेट में आकर मरे.

इसके अलावा 25 से 44 साल की उम्र की महिलाओं के सिरोसिस से मौत के मामले 18 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई है जबकि इसी वर्ग के पुरुष साथियों में सिरोसिस से मौत के मामले में 10 फीसदी की कमी देखी गई है. इतना ही नहीं शराब के ओवरडोज के बाद अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचने वाले महिलाओं की संख्या भी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले शराब ज्यादा चढ़ती है? या फिर इसके पीछे कोई और ही वजह है. चलिए आज हम इस स्टोरी में जानते हैं.

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे जहरीले सांप के बारे में जानकर कोबरा को भी भूल जाएंगे आप, काट ले तो कुछ ही मिनटों में इंसान तोड़ देता है दम

महिलाओं पर ज्यादा चढ़ता है शराब का नशा?

परेशानी इस बात की नहीं है कि महिलाएं ज्यादा शराब पी रहीं हैं बल्कि बात यह है कि उनपर शराब का असर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होता है. वैज्ञानिकों के अनुसार, महिलाओं के शरीर में बेहद सीमित मात्रा में एल्कोहल डिहाइड्रोगेनेज (ADH) एंजाइम निकलता है जो लीवर में स्थित होता है और यह शरीर में अल्कोहल को तोड़ने का काम करता है. 

क्या हो सकती है वजह?

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में मनोविज्ञान के प्रोफेसर और मैकलीन हॉस्पीटल, मैसाच्यूटएस में एडिक्शन साइकोलॉजिस्ट डॉन सुगरमैन का कहना है, "महिलाओं पर शराब के असर की आशंका ज्यादा होने के चलते ही शराब पीने वाली महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा समस्याएं होती है. शरीर का फैट अल्कोहल को बचाए रखता है जबकि शरीर में मौजूद पानी उसके असर को कम करता है, ऐसे में प्राकृतिक तौर पर शरीर में ज्यादा फैट और कम पानी के चलते महिलाओं पर शारब का ज्यादा असर होता है. 

वहीं जो महिलाएं ज्यादा शराब पीती हैं उनमें इसकी लत लगने की और मेडिकल समस्याएं होने की संभावना भी ज्यादा होती है. इसे टेलीस्कोपिंग कहते हैं यानी कि बेशक महिलाएं पुरुषों की तुलना में देरी से शराब पीना शुरू करती हैं लेकिन जल्दी ही उसके लत की चपेट में आ जाती हैं. इतना ही नहीं, महिलाओं में लीवर और हार्ट प्रॉब्लम की समस्याओं की आशंका भी ज्यादा रहती है.

शराब का महिलाओं के शरीर पर असर

महिलाओं को शराब का ज्यादा प्रभाव होने के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है. महिलाओं में शराब के अधिक सेवन से लिवर डिजीज, हृदय संबंधी समस्याएं और कैंसर का खतरा ज्यादा हो सकता है. इसके अलावा शराब का ज्यादा सेवन गर्भावस्था के दौरान भी समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसे फेटल अल्कोहल सिंड्रोम.

यह भी पढ़ें: चीन में लोग अपने पालतू जानवरों के नाम कर देते हैं करोड़ों की संपत्ति, क्या भारत में ऐसा कर पाना मुमकिन है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget