एक्सप्लोरर

​सिर्फ पॉपकॉर्न खरीदने के लिए नहीं, बल्कि इस वजह से फिल्मों में लिया जाता है Interval

भारत की जनता को Interval की ऐसी आदत हो गई है कि यहां हाॅलिवुड फिल्मों की स्क्रीनिंग के समय भी अलग से Interval को जोड़ा जाता है. लेकिन भारत में Interval का चलन क्यों हैं?

Why Interval In Indian Films: अकसर, भारतीय फिल्मों की तुलना अंग्रेजी फिल्मों से की जाती है. फिल्मों के म्यूजिक, निर्देशक,अभिनेता, सिनेमैटोग्राफर, कॉस्टयूम और बाकी चीजों की बातें होती हैं. लेकिन, एक चीज पर ज्यादातर लोगों का ध्यान नहीं जाता है. यह है Interval या Intermission. हाॅलिवुड की फिल्मों में Interval जैसी कोई चीज नहीं होती है. भारत की जनता को Interval की ऐसी आदत हो गई है कि यहां हॉलीवुड फिल्मों की स्क्रीनिंग के समय भी अलग से Interval को जोड़ा जाता है. लेकिन भारत में Interval का चलन क्यों हैं? आइये जानते है इसके पीछे की तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक वजह.

हॉलीवुड में क्यों नहीं होता Interval?

सबसे पहले बॉलीवुड फिल्मों बात करते हैं. इनमें Interval न होने की मुख्य वजह इनको लिखे जाने का तरीका है. यह फिल्में 'थ्री-एक्ट स्ट्रक्चर' को ध्यान में रखकर लिखी जाती हैं. पहले एक्ट में किरदारों को स्थापित किया जाता है. दूसरे में संघर्ष या टकराव के बारे में बताया जाता है. आखिरी और तीसरे एक्ट में टकराव का समाधान करते हैं. इस वजह से बीच में ब्रेक लेने की कोई मतलब नहीं बनता है. इसके अलावा उनकी ज्यादातर फिल्में दो घंटे से ज्यादा लंबी नहीं होती है. लगभग 100 मिनट लंबी फिल्मों में दर्शकों को ब्रेक की जरूरत भी नहीं पड़ती. वहां, फिल्म शुरू होने से पहले ही खाने-पीने की चीजें लेने का भी चलन है.

भारत में इसलिए जरूरी होता है Interval

अब बात करते है भारतीय फिल्मों की. कई लोगों मानते है कि क्योंकि भारत में लंबी अवधि की फिल्में बनती है, इसलिए दर्शकों को ध्यान में रखकर Interval दिया जाता है. यह तर्क कुछ हद तक ठीक भी है. लेकिन इसके पीछे एक टेक्निकल वजह है. दरअसल, पहले की फिल्मों में रील का उपयोग होता था. इनकी मदद से फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती थी. ऐसे में प्रोजेक्शनिस्ट को रील बदलने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होती थी. इस काम के लिए मूवी के बीच में ब्रेक लिया जाता था.

भारत की फिल्मों में Interval का होना एक तरह से जरूरी भी है. यह तो सब जानते है कि Interval से सबसे ज्यादा फायदा थिएटर वालों का होता है. इस समय ही सबसे ज्यादा लोग थिएटर से खाने-पीने के चीजें खरीदते हैं. लेकिन, यह कुछ लोग ही जानते है कि Interval में होने वाली कमाई, थिएटर की कुल आय का बड़ा हिस्सा होता है. क्योंकि, टिकट का ज्यादातर पैसा डिस्ट्रीब्यूटर और सरकार के पास जाता है. थिएटर को ठीक तरह से चलाने के लिए Interval में होने वाली बिक्री जरूरी होती है. बात सिर्फ थिएटर की कमाई तक नहीं है. भारतीय फिल्मों को लिखने का तरीका भी काफी अलग है. यहां, मूल रूप से 'थ्री-एक्ट स्ट्रक्चर' में फिल्म की कहानी नहीं लिखी जाती हैं. पहले भाग में किरदारों के साथ-साथ टकराव को भी स्थापित​​ किया जाता है. Interval एक तरह से Cliffhanger के रूप में काम करता है. कहानी की गति को बदलने में भी Interval की मदद ली जाती है.​​

यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया की वो जगहें, जहां अक्सर दिखते रहते हैं एलियंस! उठाकर ले जाते हैं लोगों की गायें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Embed widget