एक्सप्लोरर

होटल के कमरे में सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है? क्या है इसके पीछे का राज

आपने देखा होगा कि सस्ते और मंहगे सभी होटलों के कमरे में सफेद बेडशीट ही बिछी रहती है. ऐसा देखकर आपके मन में भी ये सवाल तो आया ही होगा कि यहां सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है. आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं.

White Bedsheets In Hotel Rooms: घर से बाहर अगर कहीं ठहरने की नौबत आती है तो ज्यादातर लोग होटल में रुकना ही पसंद करते हैं. अगर आप भी कभी होटल में ठहरे हों तो आपने नोटिस किया होगा कि अधिकतर होटलों के कमरों में एक चीज काफी कॉमन होती है. जी हां, यहां बात होटल रूम के बेड पर बिछी चादर की हो रही है. होटल रूम में बेड पर अधिकतर सफेद बेडशीट (White Bed Sheet) का ही इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा क्यों होता है कि इन कमरों के बेड पर सफेद चादर ही बिछाई जाती है? किसी और रंग की चादर का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता? आइए आज इन्ही सब सवालों के जवाब जानते हैं. 

होटल के कमरों में बेड पर बिछाई जाती है सफेद चादर 

आपने देखा होगा या फिर जो लोग होटल नही भी गए, उन्होंने ने भी फिल्मों में तो देखा ही होगा कि सस्ते और मंहगे सभी होटलों में आमतौर पर बेडरूम में सफेद बेडशीट ही बिछी रहती है. ऐसा देखकर आपके मन में भी ये सवाल तो आया ही होगा कि यहां सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है. क्या आपने इसका कारण पता लगाने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं होटल रूम में सफेद बेडशीट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें. 

साफ करने में आसानी 

होटल के कमरों में सफेद बेडशीट डालने की सबसे मुख्य वजह यह है कि सफेद चादर को साफ करना काफी आसान रहता है. दरअसल, होटलों में सभी कमरों की चादरों को एक-साथ ब्लीच से धोया जाता है, साथ ही इन्हे क्लोरीन में भी भिगोया जाता है. ऐसे में अगर ये चादरें रंगीन होंगी तो बहुत जल्दी इनका कलर फेड होने लगता है, वहीं सफेद रंग की चादर में ऐसी कोई परेशानी नहीं होती है. सफेद चादर होने पर उसपर लगा दाग ब्लीच की मदद से आसानी से साफ भी हो जाता है.  

स्मैल फ्री रूम 

गर्मी और मॉनसून में सीलन की वजह से अक्सर बेडशीट से बदबू आने लगती है. ब्लीच और क्लोरीन से सफेद चादरों की रंगत तो बरकरार रहती ही है. इसके साथ-साथ इन्हें स्मैल फ्री रखना भी काफी आसान रहता है. इसीलिए ज्यादातर होटल रूम में सफेद बेडशीट का ही यूज किया जाता है. 

रूम का लग्जरी लुक 

व्हाइट कलर को अमूमन लग्जरी लाइफ-स्टाइल से जुड़ा हुआ भी माना जाता है. ऐसे में, होटल रूम में सफेद बेडशीट रूम को लग्जरी लुक देने का काम करती है. इसके अलावा, कम दाम में मोटी चादर खरीदने के लिए व्हाइट कलर बेस्ट ऑप्शन होता है. 

सकारात्मकता और शांति का प्रतीक

सफेद रंग को सकारात्मकता और शांति का प्रतीक भी कहा जाता है. ऐसे में, होटल रूम में चैन की नींद सोने से लेकर सुकून से बैठने तक व्हाइट बेडशीट का इस्तेमाल बेस्ट होता है. इसके अलावा सफेद कलर मन को शांत और खुश रखने में भी सहायक होता है. 

ऐसे शुरू हुआ सफेद बेडशीट का सिलसिला

होटलों में सफेद बेडशीट डालने का सिलसिला 90 के दशक के बाद शुरू हुआ. 1990 से पहले चादर में लगी गंदगी छुपाने के लिए अक्सर कलर्ड बेडशीट का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन 1990 के बाद वेस्टर्न होटल डिजाइनरों ने रूम को लग्जरी लुक देने और ग्राहकों को कंफर्टेबल अनुभव देने के लिए सफेद बेडशीट बिछाने की शुरुआत की.

यह भी पढ़ें

एंटी स्मॉग गन क्या होती है, कैसे चलती है और कितनी इफेक्टिव है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget