एक्सप्लोरर

तो इसलिए नहीं फटते प्लेन के टायर?... रबर के अलावा इनमें होते हैं एल्यूमीनियम और स्टील

Aeroplane Tyre: हवाई जहाज के टायर में रबर के साथ-साथ एल्यूमीनियम और स्टील भी होते हैं. इसमें हवा नहीं भरी जाती है बल्कि एक विशेष गैस भरी जाती है. आइए इस बारे में नीचे जानते हैं...

Aeroplane Tyre Fact: हवाई जहाज का सफर काफी रोमांच और जिज्ञासाओं से भरा होता है. आप जब भी हवाई जहाज से यात्रा करते होंगे तो हवाई जहाज की बनावट और उसके आकार पर आपका ध्यान जरूर गया होगा. आकर में ये काफी विशालकाय और भारी भरकम होते हैं. सोचिए... 200 से 250 टन वजन वाला ये विमान जब जमीन पर कठोर कंक्रीट से बने रनवे पर लगभग 150 से 250 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उतरता होगा तो इसके टायर को कितना प्रेशर झेलना पड़ता होगा! हैरानी वाली बात तो ये है कि इस मार को ये टायर रोज झेलते हैं. क्या आपने सोचा है कि इतना प्रेशर होने के बाद भी इसके टायर फटते क्यों नहीं हैं? आखिर ये किस चीज के बनें होते हैं जो इतना प्रेशर और घर्षण झेल पाते हैं? आइए जानते हैं...

किस मैटेरियल के बनते हैं हवाई जहाज के टायर?
हवाई जहाज के टायर 45 इंच के सिंथेटिक रबर के यौगिक संयोजन के साथ बनाएं जाते हैं. इनमें एल्यूमीनियम स्टील को कपड़े के साथ जोड़ा जाता है जो नायलॉन और आर्मीड से बनाए जाते हैं. इनमें 200 पाउंड प्रति वर्ग इंच दबाव के साथ नाइट्रोजन गैस भरी जाती है. नाइट्रोजन एक अक्रिय गैस है. इसलिए इसपर उच्च तापमान और दबाव परिवर्तन का सामान्य हवा की तुलना में कम प्रभाव पड़ता है. प्लेन के टायर 900 पाउंड प्रति वर्ग इंच के दबाव को भी सहन कर सकते हैं.

लैंडिंग के दौरान टायरों से धुआं क्यों निकलता है?
हवाई जहाज की लैंडिंग के दौरान जब टायर जमीन पर लगते हैं तो उनसे धुआं निकलता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हवाई जहाज जब जमीन को छूता है तो शुरुआत में इसके टायर लुढ़कने के बजाय फिसलते हैं. ये तब तक फिसलते हैं जब तक कि उनका घूर्णी वेग (Rotational Velocity) हवाई जहाज के वेग के बराबर नहीं हो जाता है. वेग बराबर होने पर इनका फिसलना बंद हो जाता है और ये घूमने लगते हैं.

यही कारण है कि हवाई जहाज के टायरों पर कार के टायरों की तरह ब्लॉक पैटर्न का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, क्योंकि ब्लॉक पैटर्न के टूटने का खतरा रहता है. इसलिए इसके टायर में खांचे का उपयोग किया जाता है. इसका प्रत्येक टायर 38 टन तक के भार को झेल सकता है. यही कारण है कि बहुत से कमर्शियल विमाओं में 20 पहिए लगाए जाते हैं.

कितनी बार इस्तेमाल होता है एक टायर?
हवाई जहाज के टायर के लगभग 500 बार इस्तेमाल हो जाने के बाद, उन्हें रिट्रेड करने के लिए प्लेन से हटा दिया जाता है. इसके बाद इन पर फिर से ग्रिप चढ़ाई जाती है, जिसके बाद इन्हे फिर से 500 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह इनपर कुल 7 बार ग्रिप चढ़ाई जा सकती है. इस हिसाब से एक टायर को 3500 बार इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके बाद ये किसी काम के नहीं रहते हैं.

टायर नहीं फटने के पीछे की वजह
दरअसल,जिन टायरों में नाइट्रोजन गैस भरी जाती है वो अमूमन कभी नहीं फटते हैं, क्योंकि इन टायरों में घर्षण के कारण आग लगने की संभावना नहीं होती है. इसलिए तेज रफ्तार के साथ जमीन पर उतरते हवाई जहाज के टायर घर्षण के बावजूद भी गर्म होकर फटते नहीं हैं.

यह भी पढ़ें -

क्या आपको भी सफर में आती है उल्टी?... जानिए आपके साथ ये किस वजह से होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget