एक्सप्लोरर

AC को हमेशा ऊपर और रूम हीटर को हमेशा नीचे ही क्यों लगाया जाता है? क्या है इसके पीछे का लॉजिक?

AC Fact: आपने देखा होगा कि AC हमेशा ऊपर की साइड ही लगा होता है. दरअसल, इसके पीछे एक बहुत महत्वपूर्ण कारण है. आइए जानते हैं.

AC on Upper Side: गर्मियों के मौसम में तिलमिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में पंखे, कूलर और एसी लगवाते हैं. गर्मी के मौसम में बाहर से जब एसी वाले कमरें में आते हैं और एसी चल रहा होता है तो काफी सुकून मिलता है. कमरे में ऊपर की तरफ लगे एसी से जब ठंडी हवा लगती है तो काफी राहत महसूस होती है. चाहे आप आप कहीं भी गए हों, वहां आपने गौर किया होगा कि सभी जगह दीवारों पर एसी ऊपर की तरह ही लगा होता है. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर एसी दीवार के ऊपर की तरफ ही क्यों लगा होता है? ऐसा नहीं है कि लोग एक दूसरे की देखा-देखी ही ऐसा करते हैं, बल्कि इसके पीछे भी अहम कारण होता है.  आइए जानते हैं...साथ ही जानेंगे कि अगर इसे नीचे की तरफ लगा दें तो क्या होगा...

ऊपर की तरफ क्यों लगाते हैं AC?

कमरे में एसी ऊपर लगाने का सीधा संबंध कमरे की ठंडक और हवा से है. दरअसल, हवा के कुछ गुण होते हैं जिसकी वजह से ऐसा किया जाता है. सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि गर्म हवा हल्की होती है इसलिए वह ऊपर की ओर उठती है, जबकि ठंडी हवा गर्म हवा की अपेक्षा भारी होती है. एसी को ऊपर लगाने का कॉन्सेप्ट भी इसी से जुड़ा है. एसी से जो हवा निकलती है वह ठंडी होती है और कमरे में गर्म हवा रहती है. ठंडी हवा गर्म हवा के मुकाबले भारी होती है. एसी से ठंडी हवा निकलकर यह फर्श की तरफ जाती है. चूंकि गर्म हवा काफी हल्की होती है इसलिए यह ऊपर उड़ने लगती है. ऐसे में जब भी एसी चलता है तो ठंडी हवा नीचे आती रहती है और गर्म हवा ऊपर जाती रहती है. इससे ऊपर आई गर्म हवा को एसी बाहर कर देता है और कमरा ठंडा हो जाता है.

चक्र में चलता है काम

यह ऐसा साइकिल होता है, जिसमें ठंडी हवा नीचे आती रहती है और गर्म हवा ऊपर जाती रहती है. इसे पूरे प्रोसेस को संवहन कहते हैं और यह लगातार चलता रहता है. अगर कभी आप कमरे के निचले हिस्से का तापमान चेक करेंगे तो यह काफी कम होगा और ऊपर काफी ज्यादा. ऐसा हवा की वजह से ही होता है. इसलिए एसी को हमेशा ऊपर की ओर ही लगाया जाता है.

अगर नीचे लगाएं तो क्या होगा?

अगर आप एसी को नीचे की तरफ लगाते हैं तो ऐसे में एसी की ठंडी हवा सिर्फ नीचे ही रहेगी. ऐसा करने से सिर्फ फर्श का एरिया ही ठंडा हो पाएगा और पूरे कमरे में ऊपर की तरफ गर्म हवा रहेगी. इससे कमरा पूरी तरह से ठंडा नहीं हो पाएगा. इसी वजह से एसी को कभी भी नीचे नहीं लगाया जाता है, जबकि हीटर के मामले इसका एकदम उल्टा होता है. कमरों में हीटर को नीचे लगाया जाता है. क्योंकि, हीटर से गर्म होने पर हवा ऊपर उठती है जो पूरे कमरे में फैल जाती है और पूरा कमरा गर्म हो जाता है. अगर हीटर को ऊपर लगा दिया जाए तो सिर्फ छत ही गर्म होगी और नीचे ठंड बरकरार रहेगी.

यह भी पढ़ें : अचानक शराब छोड़ने पर क्या होता है? क्या इससे शरीर को कोई नुकसान होता है? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर

वीडियोज

Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget