एक्सप्लोरर

सड़कों के लिए नहीं हुआ था ट्रैफिक सिग्नल का आविष्कार, पहले ये होता था इनका काम

ट्रैफिक लाइट का आविष्कार रेलवे के लिए किया गया था. रेल यातायात को नियंत्रित करने के लिए ब्रिटिश रेलवे प्रबंधक जॉन पीक नाइट ने एक पद्धति अपनाने का सुझाव दिया. आइए जानते हैं ट्रैफिक सिग्नल का इतिहास.

History Of Traffic Signal: एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हम सड़कों का इस्तेमाल.करते हैं. सड़कों पर आजकल गाड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई है. ऐसे में सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है. आपने सड़क पर चलते हुए कई तरह के ट्रैफिक साइन देखे होंगे, इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल लाइट भी देखी होगी. क्या आप जानते हैं ट्रैफिक सिग्नल का आविष्कार किसने किया था? 

ट्रैफिक लाइट का आविष्कार किसने किया?

ट्रैफिक लाइट का आविष्कार रेलवे के लिए किया गया था. रेल यातायात को नियंत्रित करने के लिए ब्रिटिश रेलवे प्रबंधक जॉन पीक नाइट ने एक रेलमार्ग पद्धति अपनाने का सुझाव दिया. ऐसे में रेलवे सिग्नलिंग इंजीनियर जेपी नाइट ने पहले ट्रैफिक सिग्नल का आविष्कार किया था.

ऐसे होता था इस्तेमाल

रेलमार्गों पर सेमाफोर प्रणाली उपयोग की, जिसमें एक खंभे से फैले छोटे बोर्ड से ट्रेन के गुजरने का संकेत दिया जाता था. दिन में "रुको" और "जाओ" का सिग्नल दिया जाता था, जबकि रात में लाल और हरी रोशनी का इस्तेमाल करके यह सिग्नल दिया जाता था, जिसे रोशन करने के लिए गैस लैंप का इस्तेमाल किया जाता था. इन लैंपों को ऑपरेट करने के लिए हर खंभे पर पुलिसवाले तैनात किए जाते थे.

दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल

दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल लंदन के वेस्टमिंस्टर क्षेत्र में ब्रिज स्ट्रीट और ग्रेट जॉर्ज स्ट्रीट के चौराहे पर संसद भवन और वेस्टमिंस्टर ब्रिज के पास दिसंबर 1868 को स्थापित किया गया था. यह दिखने में तब ने रेलवे सिग्नल की तरह ही था. इसे भी रात में गैस से संचालित किया जाता था. हालांकि, एक बार दुर्भाग्य से इसमें विस्फोट हो हुआ और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी. इस दुर्घटना के बाद इस पद्धति के विकास को लेकर चर्चा बढ़ गई थी.  

ट्रैफिक लाइट की हिस्ट्री

ट्रैफिक जाम की समस्या 1800 के दशक से चली आ रही है, तब ऑटोमोबाइल का आविष्कार भी नहीं हुआ था. उस दौरान लंदन की सड़कों पर पैदल यात्रियों और घोड़े से खींची जाने वाली गाड़ियों की भीड़ लगी रहती थी. गार्जियन ने एक शोध साझा किया था, जिसके मुताबिक आधुनिक ट्रैफिक लाइट एक अमेरिकी आविष्कार है. जिसे 1914 में क्लीवलैंड में स्थापित किया गया था. वहीं, वॉल्वरहैम्प्टन ने 1926 में एक टाइम पीरियड पर काम करने वाले यानी थोड़ी-थोड़ी देर बाद बदलने वाले ऑटोमैटिक सिग्नल स्थापित किए थे.

यह भी पढ़ें - चलती ट्रेन में अगर किसी की तबियत खराब हो जाए तो क्या होगा? कैसे मिलता है इलाज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget