एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी एयर स्पेस में पहुंचा पीएम मोदी का विमान! जानें हवा में कैसे होती है PM की सिक्योरिटी

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी पेरिस जाने के समय पाकिस्तानी एयर स्पेस का इस्तेमाल किया है. क्या आप जानते हैं कि हवा में पीएम मोदी को सुरक्षा कौन देता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘पेरिस’ की यात्रा के बाद अब अमेरिका पहुंच चुके हैं. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के विमान "इंडिया 1" ने पेरिस जाने के दौरान दौरान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर जब पीएम पाकिस्तान के ऊपर से गुजर रहे थे, तो उन्हें सुरक्षा कौन दिया होगा? आज हम आपको उसके बारे में बताएंगे.

क्या है मामला?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस यात्रा से सीधे अमेरिका पहुंचे हैं. बता दें कि पेरिस जाने के समय जब अफगान हवाई क्षेत्र बंद था, तो पीएम मोदी जिस विमान में सवार थे, उस विमान को पाकिस्तान की अनुमति से उनकी सीमा के अंदर उड़ान भरनी पड़ी है. ARY  न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी का विमान शेखपुरा, हफीजाबाद, चकवाल और कोहाट जैसे पाकिस्तानी क्षेत्रों से गुजरा है और लगभग 46 मिनट तक पाकिस्तान की हवाई सीमा में रहा है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस के बाद आज यानी गुरुवार की सुबह सीधे अमेरिका पहुंचे हैं. उनका अमेरिकी दौरा दो दिनों का होगा, जहां वह 12 से 14 फरवरी तक रहेंगे. इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी.

पीएम मोदी की सुरक्षा

बता दें कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के पास होती है. एसपीजी एक्ट में संशोधन के बाद इस एजेंसी के पास सिर्फ प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा है. ये कमांडो बल प्रधानमंत्री को निकटतम सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है. आसान भाषा में समझिए तो पीएम के चारों ओर तत्काल घेरा एसपीजी कर्मियों का होता है.

पीएम मोदी की हवाई यात्रा

पीएम मोदी अगर किसी कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर की सवारी करने वाले होते हैं, तो कम से कम एक वैकल्पिक सड़क मार्ग तैयार रखा जाता है. जहां सुरक्षाबलों की तैनाती रहती है. पीएम के किसी भी यात्रा से पहले “रूट लाइनिंग या वैकल्पिक मार्ग पर तैनाती पहले से अच्छी तरह से की जाती है. इतना ही नहीं पीएम के आगमन से कम से कम 24 घंटे पहले, हवाई अड्डे / हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल तक एक पूर्ण पूर्वाभ्यास किया जाता है.”

हवा में कौन देता है सुरक्षा ?

अब आप सोच रहे होंगे कि पीएम मोदी जब पाकिस्तान हवाई क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो उन्हें हवा में कौन सुरक्षा देता है. बता दें कि सभी देशों में इसको लेकर एक प्रोटोकॉल है कि अगर किसी भी देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री किसी दूसरे देश की यात्रा पर जाते हैं, तो सारे सुरक्षा की जिम्मेदारी उस सामने वाले देश की होती है. लेकिन हां, इस दौरान उस देश के सुरक्षा एजेंसी अलर्ट रहती है और सामने वाले देश के साथ मिलकर सुरक्षा पर ध्यान देती है. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी जब पाकिस्तानी सीमा से आ रहे थे, तो उस समय पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के अलावा भारतीय एजेंसी और एयरफोर्स के अधिकारी अलर्ट मोड पर रहते हैं, वो हवा में होने वाले सभी छोटे-बड़े बदलावों पर ध्यान देते हैं. इतना ही नहीं एयरफोर्स के विमान पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 24*7 तैयार रहते हैं.

पीएम मोदी के विमान की खासियत

बता दें कि पीएम मोदी का ‘एयर इंडिया वन’ विमान कोई आम विमान नहीं है. ये दुनिया के सबसे खतरनाक और लग्जरी विमानों में एक है. ये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवा में सुरक्षा करता है. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान, दोनों बी 777 विमानों को एयर इंडिया के पायलट नहीं, बल्कि भारतीय वायु सेना के पायलट उड़ाते हैं. वहीं एयर इंडिया वन में मिसाइल डिफेंस सिस्टम लगा है. जो जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी कर सकता है.

ये भी पढ़ें:हिंदूस्थान और हिंदुस्तान में क्या है बड़ा अंतर, जानिए क्यों इस पर शुरू हुआ सियासी बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
कार्बाइड गन क्या है, इससे कैसे होता है धमाका?
कार्बाइड गन क्या है, इससे कैसे होता है धमाका?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget