एक्सप्लोरर

First Video posted on Instagram and YouTube: इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सबसे पहले पहला वीडियो कौन सा पोस्ट किया गया था, उसके व्यूज कितने हैं?

इंटरनेट के इस युग में सबसे ज्यादा इस्तेमाल यूट्यूब और इंस्टाग्राम का हो रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर सबसे पहला पोस्ट कौन सा था और उसके कितने व्यूज थे?

इंटरनेट के इस युग में अगर कुछ भी देखना होता है, तो हम सबसे पहले यूट्यूब खोलते हैं. वहीं रील देखने के लिए सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सबसे पहला वीडियो कौनसा पोस्ट हुआ था. आज उस वीडियो पर कितना व्यूज है. आज हम आपको बताएंगे इस सवाल का जवाब. 

यूट्यूब पर पहला वीडियो 

यूट्यूब पर दुनिया भर के कंटेंट हमें देखने को मिल जाते हैं. यूट्यूब को इंटरनेट पर आए 19 साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, ऐसे में कई बार ये सवाल सामने आता है कि आखिर वो कौन सा वीडियो होगा, जो सबसे पहले इस प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया था. बता दें कि यूट्यूब पर पहली वीडियो "मैं चिड़ियाघर में" यानी Me at the zoo के नाम से डली थी. इस वीडियो को 23 अप्रैल 2005 को रात 8 बजकर 27 मिनट पर अपलोड किया गया था. इस वीडियो को जावेद करीम नाम के व्यक्ति ने पोस्ट किया जो सैन डिएगो जू (San Diego Zoo) में घूमने गए थे. वीडियो में वे दर्शकों को हाथी के बारे में बेसिक जानकारी दे रहे हैं. इस वीडियो को आप jawed यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते है. वीडियो महज 19 सेकंड का है और इस पर अब तक 315 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

2005 में लॉन्च हुआ था यूट्यूब

YouTube को 14 फरवरी 2005 को लॉन्च किया गया था. ये गूगल के बाद देखी जाने वाली दूसरी ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग वेबसाइट है. आज के वक्त दुनियाभर के अधिकांश लोग यूट्यूब पर अपनी वीडियो अपलोड कर रहे हैं. 

इंस्टाग्राम 

इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज के वक्त में अधिकांश लोग कर रहे हैं. इस ऐप पर लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स शेयर करते हैं. कई लोग इस ऐप के जरिए पैसे भी कमा रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इंस्टाग्राम पर सबसे पहला पोस्ट किसने और क्या किया था. 

इंस्टाग्राम पर सबसे पहला पोस्ट

इंस्टाग्राम पर सबसे पहली फोटो किसने और कब शेयर की थी?  इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई सबसे पहली फोटो पियर 38 पर साउथ बीच हार्बर की एक तस्वीर थी. जिसे इस ऐप के फाउंडर माइक क्राइगर ने 16 जुलाई 2010 को शाम 5 बजकर 26 मिनट पर पोस्ट किया था. इसके बाद जो तस्वीर पोस्ट हुई थी, वह इसी दिन ऐप के दूसरे फाउंडर Kevin Systrom ने की थी. उन्होंने पोस्ट में एक कुत्ते और उनकी प्रेमिका के पैर की तस्वीर को कुछ घंटों बाद 9 बजकर 24 मिनट पर शेयर की थी. ये दोनों ही तस्वीर ऐप के लॉन्च होने से पहले अपलोड की गई थी.
बता दें कि इस ऐप की शुरुआत 6 अक्टूबर 2010 में हुई थी. इस ऐप के फाउंडर्स  Kevin Systrom और Mike Krieger थे. इस ऐप को सबसे पहले एप्पल के ऐप स्टोर पर लॉन्च किया गया था. उस वक्त इस ऐप की मदद से फोटो और वीडियो शेयरिंग को आसान, तेज और खूबसूरत बनाना था. जानकारी के मुताबिक शुरुआत में इस ऐप को 25,000 लोगों ने डाउनलोड किया था. इंस्टाग्राम का नाम पहले Burbn था. 

 

ये भी पढ़ें: Donkeys IQ level: इंसानों के लगभग बराबर होता है गधों का IQ लेवल, याददाश्त के मामले में तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget