एक्सप्लोरर

किस देश के पास हैं दुनिया के सबसे ताकतवर ड्रोन, कितनी है इनकी कीमत?

आधुनिक दौर की जंगों में फाइटर प्लेन की तुलना में ड्रोन का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. ड्रोन सटीक निशाना लगाकर दुश्मनों को तबाह कर देते हैं. चलिए आपको सबसे शक्तिशाली ड्रोन के बारे में बताते हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में ड्रोन ने अहम योगदान निभाया था. भारत ने ड्रोन की मदद से पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम के साथ-साथ कई एयरबेस और अन्य ठिकानों को तबाह कर दिया था. आधुनिक दौर की जंगों में ड्रोन का रोल काफी बढ़ा है. इसके पीछे पहला कारण यह है कि इसकी लागत कम होती है, दूसरा इसको चलाने के लिए पायलट की जरूरत भी नहीं होती और यह खुद टागरेट को खोजकर मारने की क्षमता रखता है. चलिए, आपको बताते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा और ताकतवर ड्रोन किस देश के पास है. 

MQ-9 Reaper 

रक्षा मामलों में अमेरिका और रूस के हथियार काफी अव्वल साबित होते हैं. अमेरिका के पास MQ-9 Reaper नाम का एक ड्रोन है, जिसका निर्माण अमेरिका की General Atomics Aeronautical Systems नाम की कंपनी ने किया है. यह काफी खतरनाक और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस ड्रोन है, जिसका उपयोग दुश्मन की निगरानी, उसकी जासूसी और उसपर हमला करने के लिए किया जाता है. MQ-9 Reaper लंबे समय तक ऊंची उड़ान भर सकता है और सटीकता से बिना शोर किए दुश्मन को मिट्टी में मिला सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी रेंज करीब 1900 किलोमीटर है और यह 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है.

कैसे कंट्रोल होता है MQ-9 Reaper

MQ-9 Reaper को किसी जगह बैठकर आराम से वीडियो गेम्स की तरह कंट्रोल किया जा सकता है. इसको कंट्रोल करने के लिए दो कंप्यूटर ऑपरेटर्स की जरूरत होती है. इस ड्रोन ने पहली बार उड़ान साल 2001 में भरी थी. इसके सटीकता और विध्वसंक होने का प्रमाण इसी से लगाया जा सकता है कि अमेरिका ने इसका इस्तेमाल अफगानिस्तान, इराक, सीरिया जैसे युद्ध क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है. इससे Hellfire मिसाइलें, Laser-guided बम छोडे़ जा सकते हैं. गौरतलब है कि भारत भी अमेरिका से MQ-9 Reaper ड्रोन की खरीद को लेकर समझौता कर चुका है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच इसको लेकर करीब 34,500 करोड़ रुपये की डील हुई है. 

इसे भी पढ़ें- ये हैं दुनिया की पांच सबसे बड़ी सब्जी और फल मंडी, सस्ते दाम पर मिलता है सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget