एक्सप्लोरर

जमीन ही नहीं अंतरिक्ष में भी छिड़ सकती है जंग, इन देशों के पास है स्पेस वॉर की क्षमता

Countries Are Ready For Space War: दुनिया कई युद्धों में उलझी है और कहा जा रहा है कि तीसरा विश्व युद्ध अंतरिक्ष में लड़ा जा सकता है. इस लिस्ट में कुछ देश शामिल हैं जिनके पास स्पेस वॉर की क्षमता है.

दुनिया के कई देश आज कई मोर्चों पर युद्ध की आग में जल रहे हैं. रूस-यूक्रेन का युद्ध दो साल से ज्यादा समय से खत्म ही नहीं हो पाया है. इजरायल और हमास व इजरायल और ईरान के बीच भी चीजें ठीक नहीं हैं. अब तो अमेरिका जिसे दुनिया की सबसे बड़ी सुपर पावर कहा जाता है और जो हमेशा शांति की बातें करता रहा है, वह भी युद्ध के मैदान में उतर चुका है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर तेजी से बढ़ रही है. 

बस फर्क सिर्फ इतना होगा कि यह युद्ध सिर्फ जमीन या आसमान में ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में भी लड़ा जा सकता है. चलिए जानें कि वो कौन से चार देश हैं, जो कि आसमान में भी युद्ध लड़ सकते हैं.

अंतरिक्ष युद्ध की तैयारी

दुनिया के कुछ बड़े देश भविष्य को ध्यान में रखते हुए पहले ही स्पेस वॉर की तैयारी कर चुके हैं. उन्होंने अंतरिक्ष में अपने जासूसी और सैन्य सैटेलाइट भेज दिए हैं. इतना ही नहीं इनके पास अब ऐसी टेक्नोलॉजी भी है जिससे कि वे दुश्मन के सैटेलाइट का खात्मा कर सकते हैं. इस बीच में खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है.

कौन से देश अंतरिक्ष में युद्ध लड़ने की रखते हैं ताकत

अमेरिका

इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर अमेरिका का है. अमेरिका हमेशा से दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है. उसके पास एंटी-सैटेलाइट मिसाइल (ASAT) तकनीक है. यह मिसाइल सीधा अंतरिक्ष में मौजूद किसी उपग्रह को मार गिरा सकती है. साल 1985 में अमेरिका ने एक ट्रायल भी किया था, जिसमें F-15 जेट से मिसाइल दागकर सैटेलाइट को खत्म कर दिया गया था. इसके अलावा, अमेरिका के पास कई स्पाई सैटेलाइट भी हैं, वो भी दुनिया पर नजर रखते हैं.

रूस

ताकतवर देशों की लिस्ट में दूसरा नाम रूस का है. रूस भी अंतरिक्ष युद्ध की ताकत रखने वाले देशों में गिना जाता है. साल 2007 के बाद रूस ने कई गुप्त मिशन पूरे किए हैं और इस दौरान एंटी-सैटेलाइट तकनीक का परीक्षण भी किया. 2021 में तो अमेरिका ने आरोप लगाया था कि रूस ने एक मिसाइल से अपने ही एक उपग्रह को मार गिराया था. 

चीन

चीन भी ऐसा देश है जो कि इस क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. साल 2007 में चीन ने पहली बार एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का टेस्ट किया था और एक वेदर सैटेलाइट को नष्ट कर दिया. चीन के पास भी कई जासूसी सैटेलाइट हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि उसने पाकिस्तान की मदद के लिए भारत पर निगरानी रखने में यही सैटेलाइट्स इस्तेमाल की थीं.

भारत

भारत भी कमजोर नहीं है. भारत ने भी पिछले कुछ सालों में अंतरिक्ष युद्ध की क्षमता हासिल की है. साल 2019 में मिशन शक्ति के तहत भारत ने एक लो-ऑर्बिट सैटेलाइट को अपनी एंटी-सैटेलाइट मिसाइल से मार गिराया था. इस सफलता के बाद दुनिया ने भारत की तकनीक और शक्ति को माना.

यह भी पढ़ें: आखिर क्या है डोनबास, जिसे हासिल करने के बाद पुतिन युद्ध रोकने के लिए तैयार?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
Embed widget