एक्सप्लोरर

RBI: रिजर्व बैंक कहां रखता है सैकड़ों टन सोना? क्या इसके लिए अलग से बना है लॉकर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्रिटेन से अपना 100 टन सोना वापस भारत लाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर आरबीआई इतना सोना कहां पर रखती है. क्या इसके लिए कोई लॉकर भी है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन में मौजूद 100 टन से ज्यादा सोना भारत वापस मंगवा लिया है. इस सोने को रिजर्व बैंक के भंडार में रखा जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक इतने सोने को कहां पर रखता है. आज हम आपको बताएंगे कि भारत ने 100 टन सोना ब्रिटेन से मंगवाकर कहां पर रखा है. 

सोना

बता दें कि आरबीआई  के आधे से अधिक गोल्ड भंडार विदेश में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास सुरक्षित रूप से रखे गए हैं. इसका लगभग एक तिहाई हिस्सा घरेलू स्तर पर रखा गया है. लेकिन अब भारत अपना सोना वापस लाकर भंडार में रख रहा है. गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन से 100 टन से ज्यादा सोना देश में वापस मंगाया है. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक  आने वाले महीने में फिर से इतनी ही मात्रा में सोना देश में लाया जा सकता है. दरअसल ब्रिटेन से भारत सोना लाने से भारतीय रिजर्व बैंक को भंडारण लागत बचाने में भी मदद मिलेगा, जिसका भुगतान बैंक ऑफ इंडिया करता है. 

सोना रखा गया था गिरवी

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी सालाना आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2024 तक केंद्र सरकार के पास अपने विदेशी मुद्रा भंडार के हिस्से के रूप में 822.10 टन सोना था. लेकिन साल 1991 में चंद्रशेखर सरकार ने भुगतान संतुलन संकट से निपटने के लिए गोल्ड को गिरवी रख दिया था. जानकारी के मुताबिक 4 से 18 जुलाई 1991 के बीच आरबीआई ने 400 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान के पास 46.91 टन सोना गिरवी रखा था.

जानकारी के मुताबिक साल 1991 में देश के पास इम्पोर्ट करने के लिए विदेशी करेंसी नहीं बची थी. उस समय भारत ने अपना 67 टन सोना गिरवी रखकर 2.2 अरब डॉलर का कर्ज लिया था. पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने अपनी बुक में बताया है कि सरकार ने सोना गिरवी रखने का फैसला लिया था, मुंबई एयरपोर्ट पर एक चार्टर प्लेन के जरिए सोना इंग्लैंड भेजा गया था. इसके बाद भारत ने गिरवी रखे सोने को छुड़वाया, उसके बाद धीरे-धीरे देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी बढ़ता गया.

आरबीआई कहां रखता है सोना ?

अब सवाल ये है कि इतना सोना आरबीआई कहां पर रखता है. जानकारी के मुताबिक देश के अंदर सोना मुंबई के मिंट रोड स्थित आरबीआई भवन और नागपुर में स्थित तिजोरियों में रखा जाता है. वर्ल्ड गोल्ड कॉउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक केंद्रीय बैंकों के पास अब तक खनन किए गए सभी सोने का लगभग 17 प्रतिशत हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे महंगा रेस्टोरेंट, लाखों रुपये में मिलती है एक डिश

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ocean Dark Zone : समुद्र की कितनी गहराई तक जा सकता है इंसान, कितने मीटर पर शुरू हो जाता है डार्क जोन?
समुद्र की कितनी गहराई तक जा सकता है इंसान, कितने मीटर पर शुरू हो जाता है डार्क जोन?
यह है पाकिस्तान का हिंदू आबादी वाला सबसे बड़ा शहर, जानें यहां रहते हैं कितने हिंदू?
यह है पाकिस्तान का हिंदू आबादी वाला सबसे बड़ा शहर, जानें यहां रहते हैं कितने हिंदू?
क्या है बलूचिस्तान की नई मुद्रा 'बलोची फालूस', वहां कितने हो जाएंगे भारत के एक हजार रुपये?
क्या है बलूचिस्तान की नई मुद्रा 'बलोची फालूस', वहां कितने हो जाएंगे भारत के एक हजार रुपये?
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget