एक्सप्लोरर

कस्टम डिपार्टमेंट पकड़े हुए सामान को कहां करता है नीलाम? जानें कैसे लगा सकते हैं बोली

कस्टम विभाग द्वारा हर साल बड़ी संख्या में सामान जब्त किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जब्त हुए सामान का क्या होता है? चलिए हम आपको बताते हैं.

आपने अक्सर कस्टम विभाग द्वारा एयरपोर्ट पर सोना, चांदी, डायमंड और नशीले पदार्थ जब्त करने के बारे में सुना होगा. इस तरह की खबरों से लगभग हम रोज दो चार होते ही हैं. लेकिन क्या आपके मन में कभी खयाल आया है कि आखिर कस्टम विभाग इन चीजों का करता क्या है? जी हां, कस्टम विभाग लगभग हर दिन एयरपोर्ट पर तरह-तरह का सामान तो जब्त करता है लेकिन फिर उस सामान को कहां लेकर जाता है या फिर उसका क्या करता है ये कम ही लोग जानते हैं. ऐसे में चलिए आज हम इस स्टोरी में आपके इस सवाल का जवाब जानते हैं.

यह भी पढ़ें: AFSPA पर मणिपुर में बवाल, जानें इस कानून से सेना के जवानों को किन चीजों की मिलती है छूट?

कस्टम विभाग का जब्त सामान कहां जाता है?

कस्टम विभाग द्वारा जब्त सामान को नीलामी की प्रक्रिया के द्वारा नीलाम किया जाता है. कुछ मामलों में, नीलामी स्थानीय स्तर पर आयोजित की जाती है. कस्टम विभाग एक सूचना जारी करता है जिसमें नीलामी की तारीख, समय और स्थान काी जानकारी होतु है. जो भी लोग कस्टम विभाग से सामान लेना चाहते हैं वो नीलामी स्थल पर जाकर बोली लगा सकते हैं. हालांकि अधिकांश नीलामियां अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाती हैं. भारत में मिनिस्ट्री ऑफ स्टील (एमएसटीसी) एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है जो कस्टम विभाग के साथ मिलकर नीलामियां आयोजित करती है. आप एमएसटीसी की वेबसाइट पर जाकर नीलामी में भाग ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: स्पेस में कितने दिन का खाना लेकर चलते हैं एस्ट्रोनॉट्स? फंसने पर आता है काम

नीलामी में भाग लेने के लिए क्या करना होगा?

पंजीकरण: एमएसटीसी की वेबसाइट पर जाकर आपको खुद को पंजीकृत करना होगा. पंजीकरण के लिए आपको कुछ व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेजों की जरुरत होगी.

नीलामी लिस्ट देखें: पंजीकरण के बाद आप नीलामी सूची देख सकते हैं. इस सूची में नीलाम किए जाने वाले सभी सामानों की लिस्ट होती है, उदाहरण के तौर पर वो क्या सामान है और कितनी मात्रा में है.

बोली लगाएं: आप अपनी पसंद के सामान पर ऑनलाइन बोली लगा सकते हैं. नीलामी के दौरान बोली की कीमत लगातार बढ़ती रहती है और आखिरी में सबसे ऊंची बोली लगाने वाला व्यक्ति सामान खरीद लेता है.                                                    

यह भी पढ़ें: शराब के साथ खाने वाली चीजों को चखना क्यों कहते हैं? जान लें इसका मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget