एक्सप्लोरर

शराब के साथ खाने वाली चीजों को चखना क्यों कहते हैं? जान लें इसका मतलब

आपने अक्सर देखा होगा कि कोई व्यक्ति शराब पीता है तो उसके साथ खाई जाने वाली चीज को चखना कहता है, लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर खाने की उन चीजों को चखना क्यों कहा जाता है? चलिए जानते हैं.

शराब पीने के दौरान अक्सर हम सुनते हैं कि लोग शराब के साथ कुछ खाने कोचखनाकहते हैं. ये आज से नहीं कहा जा रहा, बल्कि ये शब्द दशकों से चला आ रहा है. शराब के साथ लोग इस शब्द का इस्तेमाल जरुर करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शराब के साथ खाने वाली चीजों को चखना क्यों कहा जाता है? चलिए आज इस सवाल का जवाब जानते हैं.

क्या हैचखना’?

चखना शब्द का प्रयोग खास तौर पर शराब के साथ खाने वाली चीजों के लिए किया जाता है. जब भी कोई व्यक्ति शराब पीता है, तो इसके साथ अक्सर कुछ न कुछ खाता है. यह खाना या स्नैक किसी भी रूप में हो सकता है जैसे नमकीन बिस्कुट, मूंगफली, पनीर या फिर पकोड़ी. इसे चखना इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह न सिर्फ शराब के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि शराब के साथ खाने का अनुभव भी बेहतर बनाता है.

यह भी पढ़ें: Constitution Day: बाबा साहब ने इस चीज को बताया था शेरनी का दूध, कहा- 'जो पियेगा वो दहाड़ेगा'

क्या है चखने का इतिहास?

शराब और चखने का संबंध बहुत पुराना है. शराब के साथ खाने की परंपरा का संबंध पश्चिमी देशों से आया है, खासतौर पर यूरोप से. पुराने समय में जब लोग शराब पीते थे, तो उसके साथ कुछ हल्का खाने का चलन था. इस खाने का उद्देश्य शराब के प्रभाव को कम करना और उसके स्वाद में संतुलन लाना था. जैसे-जैसे यह परंपरा बढ़ी, लोग शराब के साथ अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करने लगे. धीरे-धीरे इसी आदत को चखना कहा जाने लगा.

शराब के साथ क्यों खाते हैं ‘चखना’?

शराब के साथ चखने का उद्देश्य न केवल शराब के स्वाद को बढ़ाना है, बल्कि यह शराब को पचाने में मदद भी करता है. शराब का असर पेट पर पड़ता है और जब उसे चखने के साथ लिया जाता है, तो यह पेट पर हल्का असर करती है. चखने से शराब का स्वाद भी बढ़ जाता है.

इसके अलावा, शराब के साथ चखने से शराब का अरोमा (खुशबू) भी बेहतर तरीके से महसूस होती है, क्योंकि शराब के साथ खाने वाली चीजें आमतौर पर हल्की और ताजगी से भरी होती हैं. इन चीजों में नमकीन, मसालेदार या खट्टे स्वाद होते हैं, जो शराब के साथ मिलकर उसका स्वाद बढ़ाते हैं. उदाहरण के लिए, शराब के साथ पनीर या सलामी खाने से शराब का स्वाद और भी बेहतर हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 315 बोर की राइफल यूपी सरकार में कौन-कौन करता है इस्तेमाल, जानें इसके लिए क्या हैं नियम?

भारत में कहां से आई चखने की परंपरा?

भारत में शराब के साथ चखने की परंपरा पश्चिमी देशों की तुलना में थोड़ी अलग है, लेकिन यहां भी यह काफी लोकप्रिय है. खासकर बड़े शहरों और शहरी इलाकों में लोग शराब के साथ भुने हुए चने, मूंगफली, पापड़, भुने स्नैक्स, या फिर तली हुई पकोड़ी खाना पसंद करते हैं. शराब के साथ चखने की यह आदत खासकर दोस्तों या परिवार के साथ मिलकर ड्रिंकिंग सेशन के दौरान देखने को मिलती है.

भारत में चखने के कई रूप होते हैं, जो शराब के प्रकार और स्थानीय स्वादों के हिसाब से बदलते हैं. उदाहरण के लिए, पंजाबी शराब के साथ अक्सर तंदूरी पनीर या कड़ी पकोड़ी खाई जाती है, वहीं दक्षिण भारत में शराब के साथ मसालेदार भुने हुए सूखे मेवे या मछली को चखा जाता है.

यह भी पढ़ें: Constitution Day: बाबा साहब ने इस चीज को बताया था शेरनी का दूध, कहा- 'जो पियेगा वो दहाड़ेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में कितने ताकतवर होंगे जितेंद्र मिश्रा, क्या होगी चंपत राय जैसी पावर?
राम मंदिर में कितने ताकतवर होंगे जितेंद्र मिश्रा, क्या होगी चंपत राय जैसी पावर?
क्या दुनिया के किसी भी हिस्से का नाम बदल सकते हैं ट्रंप? जानें उनकी ताकत
क्या दुनिया के किसी भी हिस्से का नाम बदल सकते हैं ट्रंप? जानें उनकी ताकत
दुनिया में सबसे ज्यादा तेल कौन निकालता है, सबसे ज्यादा इस्तेमाल कौन करता है?
दुनिया में सबसे ज्यादा तेल कौन निकालता है, सबसे ज्यादा इस्तेमाल कौन करता है?
मंदिर ट्रस्ट क्या होता है, कैसे चलता है देश के बड़े मंदिरों का मैनेजमेंट?
मंदिर ट्रस्ट क्या होता है, कैसे चलता है देश के बड़े मंदिरों का मैनेजमेंट?

वीडियोज

Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’
Ramayana Part 1 के Climax में होगी Sunny Deol के Hanuman की सरप्राइज एंट्री? बड़ा अपडेट
Hanuman Ansh ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, छोटे बजट में 47 करोड़ से ज्यादा की कमाई!
Gandhari EXCLUSIVE: Taapsee Pannu ने Fake Box Office और Quality Content पर खुलकर की बात
Bigg Boss 20 में नहीं जाएंगी Mallika Sherawat, Abhishek Malhan बोले- इनमें है Bigg Boss वाली वाइब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
मुजफ्फरनगर में लगे इंडिया गठबंधन विरोधी होर्डिंग्स, सपा नेताओं ने फाड़े पोस्टर
मुजफ्फरनगर में लगे इंडिया गठबंधन विरोधी होर्डिंग्स, सपा नेताओं ने फाड़े पोस्टर
BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
सत्येंद्र जैन को मिली बेल तो सरकार पर भड़के केजरीवाल, बोले- 'इस से आपको...'
सत्येंद्र जैन को मिली बेल तो सरकार पर भड़के केजरीवाल, बोले- 'इस से आपको...'
Embed widget