एक्सप्लोरर

भारत में सबसे ज्यादा बिजली कहां गिरती है?  आखिर किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा 

बारिश के दिनों में बिजली गिरना एक सामान्य घटना होती है. हालांकि कई बार इन घटनाओं के कारण लोगों को जान-माल का नुकसान भी होता है. हालांकि भारत के इस राज्य में सबसे ज्यादा बिजली गिरती है.

मानसून आने के साथ ही तेज हवा और बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. अभी ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है, जहां पर जोरदार बिजली गिरी है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर भारत में सबसे ज्यादा बिजली कहां पर गिरती है. आज हम आपको बताएंगे कि सबसे ज्यादा बिजली कहां पर गिरती है और इससे क्या-क्या नुकसान हो सकता है. 

बिजली गिरना

बारिश के दिनों में बिजली गिरना एक सामान्य घटना है. अभी हाल ही में सीतामढ़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की घर की छत पर रील बना रही थी. इस दौरान आसमान से बिजली गिरती है. बिजली गिरने के तुरंत बाद लड़की वहां से भागती हुई दिख रही है. इस घटना में लड़की बच गई थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना तेजी से वायरल हो रहा है, हर कोई इस घटना के बारे में जानना चाहता है. आज हम आपको बताएंगे कि बिजली कैसे गिरती है और सबसे ज्यादा कहां पर गिरती है. 

बिजली कैसे गिरती?

बता दें कि वायुमंडल में होने वाली घटनाओं में बिजली गिरने की घटना सबसे ज्यादा खतरनाक और रहस्यमयी होती है. देश में हर साल बिजली गिरने की एक करोड़ से ज्यादा घटनाएं होती हैं, जिनमें दो से ढाई हजार लोगों की मौत हो जाती है. वैज्ञानिकों के मुताबिक वायुमंडल में तेज गति से भारी मात्रा में बिजली के डिस्चार्ज को ही बिजली गिरना कहा जाता है. दरअसल वायुमंडल से बिजली के डिस्चार्ज होने पर बिजली की कुछ मात्रा धरती पर भी गिरता है. 

इस प्रदेश में गिरती है सबसे ज्यादा बिजली

क्लाइमेट रेजिलिएंट आब्जर्विंग सिस्टम्स प्रमोशन काउंसिल (सीआरओपीसी) ने भारतीय मौसम विभाग के साथ मिलकर एक मानचित्र जारी किया था. जिसमें आकाशीय बिजली से प्रभावित इलाकों की जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक मध्य-प्रदेश में बिजली गिरने की सर्वाधिक घटनाएं होती हैं. इसके बाद छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और बंगाल का नंबर आता है. इन राज्यों के अलावा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं.

बता दें कि देश के शहरी इलाकों में बिजली गिरने की घटनाओं को ज्यादा महसूस नहीं किया जाता है. लेकिन ग्रामीण इलाकों यह बहुत आम घटना है. जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019-20 में देश में बिजली गिरने की एक करोड़ 40 लाख घटनाएं दर्ज की गईं थी. वहीं वर्ष 2020-21 में ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़कर एक करोड़ 85 लाख हो गई थी. इसके बाद वर्ष 2021-22 में यह घटकर एक करोड़ 49 लाख पर पहुंच गया था. हालांकि कोविड-19 के कारण प्रदूषण घटकर वायुमंडल के स्वच्छ होने के कारण आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कमी दर्ज की गई है. 

ये भी पढ़ें: Monsoon Season: बारिश की बूंदें क्यों होती हैं गोल? क्या है इसके पीछे का साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस मशहद में अयातुल्ला खामेनेई को गया दफनाया, वहां कितने हिंदू रहते हैं? यहां किसकी आबादी सबसे ज्यादा?
जिस मशहद में खामनेई को गया दफनाया, वहां कितने हिंदू रहते हैं? यहां किसकी आबादी सबसे ज्यादा?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है राज्यसभा चुनाव, इसके लिए कितनी फीस लगती है?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है राज्यसभा चुनाव, इसके लिए कितनी फीस लगती है?
US Iran Conflict: कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?
कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?
Bengal Rajya Sabha Bypolls 2026: TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget