एक्सप्लोरर

जब रिपब्लिक डे परेड के लिए पाकिस्तान के गवर्नर को दिया गया था न्योता, जानें कैसी थी पहली परेड

भारत कल यानी 26 जनवरी को अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला गणतंत्र दिवस परेड कैसा था और उस समय कितने सैनिक परेड में शामिल हुए थे. जानिए कौन था मुख्य अतिथी.

भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस साल भी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर सबकी नजर परेड पर रहेगी. इस बार कर्तव्य पथ पर देश की विविधता और राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की अलग-अलग संस्कृति को दर्शाने वाली कुल 26 झांकियां तैयार की गई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का पहला गणतंत्र दिवस कैसा था. जिसमें पाकिस्तान के गवर्नर को न्योता दिया गया था.

देश का पहला गणतंत्र दिवस

बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत 1950 में हुई थी. जब पहली बार भारत ने अपना संविधान लागू किया था, तो उस दिन दिल्ली में एक ऐतिहासिक परेड आयोजित की गई थी. उस समय सबसे पहले गणतंत्र दिवस पर 3,000 जवानों ने मार्च किया था. इतना ही नहीं राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सामने सेना के जवानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन भी किया था. इसके साथ ही वायुसेना के विमानों ने भी आसमान में करतब दिखाया था. उस दौरान तोपों की सलामी भी दी गई थी. यह परेड दिल्ली के एक स्टेडियम में आयोजित की गई थी.

1950 से 1954 तक इन जगहों पर हुई परेड

भारत का संविधान लागू होने के बाद गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन अलग-अलग जगहों पर किया गया था. इसके तहत कभी किंग्सवे पर, तो कभी लाला किला मैदान, तो कभी रामलीला मैदान में हुआ था. बता दें कि चार साल अलग-अलग जगहों पर परेड का आयोजन होने के बाद 1955 से यह राजपथ पर पहुंची थी. उस समय पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद को गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया था. इसके बाद से परेड यही पर आयोजित हो रही है. 

किंग्सवे के नाम से जाना जाता था राजपथ 

ब्रिटिश समय में राजपथ को किंग्सवे के नाम से जाना जाता था. देश आजाद होने के बाद इसका नाम बदला गया और यह राजपथ हो गया था. वहीं कुछ वर्ष पहले ही राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया है.

परेड में पाकिस्तान के गवर्नर को न्योता?

भारत में हर साल गणतंत्र दिवस परेड में अलग-अलग देशों के प्रमुख को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने की परंपरा रही है. इस बार इडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है. वो 25 और 26 जनवरी को भारत में रहेंगे. बता दें कि भारत में 1955 में जब स्थाई तौर पर राजपथ पर परेड शुरू हुई थी, तो उस समय पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. इतना ही नहीं 10 साल बाद 1965 में एक बार फिर पाकिस्तान के राणा अब्दुल को मुख्य अतिथी बनाया गया था. लेकिन भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव आने के बाद से कोई भी पाकिस्तान का मंत्री, अधिकारी भारत में चीफ गेस्ट के रूप में नहीं आया है.

ये भी पढ़ें:कौन होता है अमेरिकी सेना का सबसे ताकतवर शख्स? सीधे प्रेसिडेंट से होती है बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा
गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा
Plastic Note Refund Rules: अगर प्लास्टिक का नोट कट जाए, तो बैंक बदलेगा या नहीं?
अगर प्लास्टिक का नोट कट जाए, तो बैंक बदलेगा या नहीं?
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के पास खेती की कितनी जमीन, उगाते हैं कौन-सी फसलें?
अभिषेक शर्मा के पास खेती की कितनी जमीन, उगाते हैं कौन-सी फसलें?
वास्ते गुना हुइयां से डेलुलु...Gen Z के चैट कोड्स को ऐसे करें डिकोड
वास्ते गुना हुइयां से डेलुलु...Gen Z के चैट कोड्स को ऐसे करें डिकोड

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget