एक्सप्लोरर

अगर चलती ट्रेन में ड्राइवर को आ गया हार्ट अटैक तो क्या होगा? जान लीजिए जवाब

सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे कोई गुंजाइश नहीं छोड़ता है. इसके बावजूद अगर रेलवे की गलती से कोई हादसा होता है, तो रेल मंत्रालय की ओर से यात्रियों को भारी-भरकम मुआवजा भी दिया जाता है.

भारतीय रेलवे अपने आरामदायक सफर के लिए जितना फेमस है, उतना ही अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए. इसलिए लंबे सफर के लिए यात्री अभी भी इंडियन रेलवे पर ही भरोसा जताते हैं. भारतीय रेल धीरे-धीरे खुद को अपडेट कर रही है और अब रूट पर वंदे भारत, नमो भारत जैसे सेमी हाईस्पीड ट्रेनें फर्राटा भरती दिखाई देती हैं. इस ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है. 

भारतीय रेल में हर दिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं. इन यात्रियों के लिए रेलवे हर दिन हजारों ट्रेनों को चलाता है. ऐसे में सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा में रेलवे कोई गुंजाइश नहीं छोड़ता है. इसके बावजूद अगर रेलवे की गलती से कोई हादसा होता है, तो रेल मंत्रालय की ओर से यात्रियों को भारी-भरकम मुआवजा भी दिया जाता है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि अगर चलती ट्रेन में ड्राइवर को हार्ट अटैक आ जाए तो क्या होगा? क्या ऐसी स्थिति में ट्रेन हादसे का शिकार हो जाएगी? 

चलती ट्रेन में आ जाए हार्ट अटैक तो...

मान लीजिए आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं. ट्रेन अपनी फुल स्पीड से दौड़ रही है. इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर को को हार्ट अटैक आ जाए तो क्या होगा? दरअसल, ऐसी स्थिति से बचने के लिए रेलवे ने पहले से ही व्यवस्था कर रखी है. ट्रेन में ड्राइवर के साथ असिस्टेंड ड्राइवर भी होता है. अगर मुख्य ड्राइवर को हार्ट अटैक आ जाए या फिर वो किसी कारण से ट्रेन के संचालन में असमर्थ हो जाए तो असिस्टेंड ड्राइवर ट्रेन को अपने कंट्रोल में ले लेता है और अगले स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर देता है. इसके बाद सूचना कंट्रोल रूम को दी जाती है. 

असिस्टेंड ड्राइवर भी हो जाए बीमार

अगर किसी ट्रेन में ड्राइवर और असिस्टेंड ड्राइवर दोनों ही ट्रेन चलाने में असमर्थ हो जाएं तो क्या होगा? ऐसी स्थिति से बचने के लिए रेलवे ने अपनी सभी ट्रेनों के इंजन में विजीलेंस कंट्रोल डिवाइस लगाई है. इस डिवाइस को कंट्रोल रूम की तरफ से सिग्नल दिए जाते हैं. सिग्नल दिए जाने के बाद अगर ट्रेन के ड्राइवर और असिस्टेंड ड्राइवर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं तो यह एक अलार्म नोटिफिकेशन भेजता है. अगर ड्राइवर अगले 17 सेकेंड तक प्रतिक्रिया नहीं देता है तो कंट्रोल रूम में एक्टिव हो जाता है और ट्रेन में भी ऑटोमेटिक ब्रेक लगने शुरू हो जाते हैं. धीरे-धीरे ट्रेन रुक जाती है, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करते हैं.  

यह भी पढ़ें: मोटरसाइकिल के साइलेंसर को लेकर क्या है नियम, जानें कहीं आपने भी तो नहीं की ये गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget