एक्सप्लोरर

Baba Vanga Predictions: किन चीजों की भविष्यवाणी कर गए थे बाबा वेंगा, कौन सी हुई सच

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को आज भी दुनिया मानती है. उन्होंने दुनियाभर को लेकर कई बड़ी भविष्यवाणी की हैं, जो सच हुई है. जानिए दुनिया खत्म होने को लेकर उन्होंने क्या भविष्यवाणी की थी.

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पर आज भी दुनिया विश्वास करती है. बाबा वेंगा को लेकर कहा जाता है कि उनकी आंखें भले दुनिया नहीं देख सकती थी, लेकिन उन्होंने देश-दुनिया का भविष्य देख लिया था. बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले दुनिया को लेकर ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जिन्हें सुनकर हर कोई दंग हुआ था. आज हम आपको बताएंगे कि बाबा ने किन चीजों को लेकर भविष्यवाणी की थी. 

बाबा वेंगा 

बाबा वेंगा ने वेन्जेलिया पांडेवा दिमित्रोवा में जन्म लिया था. कहा जाता है कि सिर्फ 12 साल की उम्र में एक तूफान के चपेट में आने से उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी. बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुश्तेरोवा है. उनकी मृत्यु 1996 में 85 वर्ष की आयु में हुई थी. उनकी मृत्यु के बाद भी  दुनिया भर के लोग उनकी भविष्यवाणियों पर विश्वास करते हैं. हालांकि उनकी कई भविष्यवाणी गलत साबित हुई थी और कई सच भी साबित हुई है.

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा ने दुनियाभर को लेकर कई भविष्यवाणी की थी. जिसमें सोवियत संघ के विघटन, राजकुमारी डायना की मृत्यु,  2004 की थाईलैंड सूनामी, बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने और अमेरिका में  9/11 आतंकी हमले समेत कई भविष्यवाणियां शामिल थी. बता दें कि बाबा वेंगा ने ऐसी कई और भयानक भविष्यवाणियां की हैं, जो अगर सच साबित होंगे तो दुनिया का विनाश होना तय है. 

साल 2025 को लेकर भविष्यवाणी

बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर भी भविष्यवाणी की है. इसके मुताबिक साल 2025 में यूरोप में एक भयावह संघर्ष शुरू होगा, जिससे हर तरफ भारी तबाही मचेगी. इससे महाद्वीप की बड़ी आबादी भयंकर रूप से प्रभावित होगी. वहीं इससे यूरोप की जनसंख्या बहुत कम हो जाएगी. 

जलवायु परिवर्तन

बाबा वेंगा ने 2033 में जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणाम सामने आने की भी भविष्यवाणी की है. इतना ही नहीं बर्फ के पिघलने से दुनिया भर में समुद्र के स्तर में भारी वृद्धि होगी. उन्होंने कहा था कि साल 2170 में ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से दुनिया को भारी सूखा की स्थिति का सामना करना पड़ेगा. इतना ही नहीं आगे चलकर यह स्थिति गंभीर होती चली जाएगी और धरती 3797 में तबाह हो सकती है.

महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के मुताबिक

2025 में यूरोप में एक बड़े संघर्ष के कारण महाद्वीप की आबादी में भारी कमी आएगी.
2028 में मानवता ऊर्जा के नए स्रोतों को खोजने के प्रयास में शुक्र पर पहुंचेगी.
2033 में पोलर आइस कैप के पिघलने से समुद्र के स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.
2076 में साम्यवाद वैश्विक स्तर पर वापस आएगा.
2170 में दुनियाभर में वैश्विक सूखा पड़ेगा.
3005 में मंगल पर युद्ध होगा.
3797 में पृथ्वी का विनाश होगा, जिसके बाद मानवता सौरमंडल के भीतर किसी दूसरे ग्रह पर जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: तेजी से बढ़ रही है दुनिया की आबादी? अगर आप भी ये सोचते हैं तो जान लें क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में नास्तिकों की बढ़ रही है संख्या, जानें लोग क्यों छोड़ रहे धर्म?
दुनिया में नास्तिकों की बढ़ रही है संख्या, जानें लोग क्यों छोड़ रहे धर्म?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget