एक्सप्लोरर

अनंत अंबानी और लालबाग के राजा का क्या है रिश्ता? जानें हर साल कितने करोड़ का करते हैं दान

देशभर में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरो-शोरो से जारी है. हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार ने मुबंई के लालबाग के राजा को करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाया है. यहां से अनंत अंबानी की आस्था जुड़ी हुई है.

देशभर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. वहीं मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबाग के राजा’ की मूर्ति से पर्दा हटा दिया गया है. इस बार बप्पा मरून रंग की पोशाक में दिख रहे हैं और उन्होंने सोने का मुकुट पहना हुआ है. जानकारी के मुताबिक इस बार रिलायंस फाउंडेशन ने लालबाग के राजा की चरणों में 20 किलो सोने से बना राज मुकुट अर्पित किया है. इस मुकुट पर 16 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस मुकुट में हीरे और अन्य कीमती पत्थर भी जड़े गए हैं. हर साल अंबानी परिवार लालबाग के राजा को करोड़ों को चढ़ावा चढ़ाते हैं. 

अनंत अंबानी

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का भी लालबाग के राजा के साथ बहुत पुराना संबंध हैं. अनंत अंबानी हर साल लालबाग के राजा का दर्शन करने और उनको चढ़ावा चढ़ाने जाते हैं. बता दें कि अनंत अंबानी लालबागचा राजा गणपति मंडल में शामिल हो गए हैं. अनंत अंबानी को मुंबई के प्रतिष्ठित 'लालबाग के राजा' की मानद सदस्यता दी गई है, जिन्हें लोकप्रिय रूप से नवसाचा गणपति (इच्छा पूरी करने वाले गणपति) भी कहा जाता है. मंडल की हाल ही में हुई वार्षिक आम सभा की बैठक में अनंत अंबानी को मानद सदस्यता देने का प्रस्ताव पेश किया गया था और उसे मंजूरी दे दी गई है. 

मंडल का इतिहास

लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना 1934 में लालबाग बाजार में की गई थी. इस मंडल की स्थापना स्थानीय मछुआरों और व्यापारियों के एक समूह ने गणेश उत्सव मनाने के लिए की थी. बता दें कि मुंबई के पिटलाबाई चौल में लालबाग के राजा की प्रतिमा स्थापित की जाती है. यह गणेश पंडाल मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पंडाल है. यहां बप्पा के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में उनके भक्त आते हैं. देश में सात सितंबर से गणपति महोत्सव शुरू हो रहा है. यह 10 दिनों तक चलता है. इन 10 दिनों तक खूब उत्साह का माहौल रहता है. 10वें दिन धूमधाम से बप्पा का विसर्जन किया जाता है.

अनंत अंबानी की आस्था

मुंबई समेत देशभर में गणपति बप्पा मोरया का जयघोष देश भर में गूंजने लगा है. गणपति पंडाल सज धज गए हैं. मुंबई में लाल बाग के राजा का भव्य दरबार भी लग गया है. बता दें कि लाल बाग के राजा से अनंत अंबानी की गहरी आस्था जुड़ी है. वह लाल बाग के राजा को दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं. गणपति मंडल को हर तरह से मदद पहुंचाने के साथ मार्गदर्शन भी करते हैं. अनंत अंबानी की गणपति भक्ति और सहयोग से कई सामाजिक अभियानों को शक्ति मिल रही है. इतना ही नहीं असहाय और बीमार लोगों की मदद हो रही है.

ये भी पढ़ें: क्या है शरिया कानून, जिससे बांग्लादेश में छिन सकते हैं महिलाओं के अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget