एक्सप्लोरर

नेपाल के नोट में भारत की जिन-जिन जगहों की लगी है फोटो, वहां हकीकत में क्या है?

नेपाल ने शुक्रवार को 100 रुपये का नोट जारी करने की घोषणा की है, जिसमें कुछ भारतीय क्षेत्रों के चित्र बनाए गए हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर उन क्षेत्रों में है क्या?

इन दिनों नेपाल अपने नए 100 रुपये के नोट को जारी करने को लेकर काफी सुर्खियों में है. जिसकी वजह इन नए नोट पर भारत की कुछ जगहों के चित्र होना है. भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भारतीय क्षेत्रों वाले मानचित्र वाले 100 रुपये के नए नोट छापने के नेपाल के एकतरफा फैसले की आलोचना की है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर जिन भारतीय क्षेत्रों के नक्शे को नेपाल ने इन नए नोटों पर छापा है असल में उस जगह है क्या? चलिए जानते हैं.

नेपाल के नए नोट में जिन-जिन जगहों की फोटो, असल में वहां क्या?

दरअसल नेपाल में 100 रुपए के नए नोट छपने वाले हैं. इस पर देश का एक नक्शा भी छापा जाएगा. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, इस मैप में भारत के वो 3 इलाके भी दिखाए जाएंगे, जिन्हें नेपाल अपना बताता आया है. जिनमें लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी शामिल हैं. इन इलाकों को लेकर भारत-नेपाल के बीच लगभग 34 साल से विवाद रहा है.

भारत, नेपाल और चीन सीमा से सटे इस इलाके में हिमालय की नदियों से मिलकर बनी एक घाटी है, जो नेपाल और भारत में बहने वाली काली या महाकाली नदी का उद्गम स्थल मानी जाती है. इस इलाके को कालापानी भी कहा जाता है. यहीं पर लिपुलेख दर्रा भी है. यहां से उत्तर-पश्चिम की तरफ कुछ दूरी पर एक और दर्रा मौजूद है, जिसे लिंपियाधुरा कहा जाता है.

कैसे शुरू हुआ दोनों देशों का विवाद?

साल 2020 में दिल्ली की ओर से मानसरोवर यात्रा के लिए धारचूला से लिपुलेख तक कई नई सड़कें बनाई गई थीं. इस कार्य के बाद काठमांडू सरकार नाराज हो गई. इसके बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली नेपाल का एक नया नक्शा लेकर आए.

इस नक्शे में नेपाल ने भारत के 370 वर्ग किलो मीटर क्षेत्र को अपने क्षेत्र में जोड़कर दिखाया था. इसके अलावा कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को भी नेपाल में शामिल करने के लिए नेपाल की संसद की ओर से एक संविधान संशोधन विधेयक पारित किया गया. जिसके बाद दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की बातचीत बंद हो गई.

यह भी पढ़ें: आखिर इतनी ऊंचाई पर होने पर भी हवाई जहाज में कैसे चलता है इंटरनेट और कैसे मिलते हैं सिग्नल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget