एक्सप्लोरर

चर्चा में है भारत-चीन की बॉर्डर लाइन LAC... तो फिर ये LOC क्या है? समझिए दोनों में अंतर

LOC की फुल फॉर्म लाइन ऑफ कंट्रोल है, इसका हिंदी अर्थ है नियंत्रण रेखा. LAC की फुल फॉर्म लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल है. आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Difference Between LOC and LAC: भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान अक्सर हमारे सैनिकों के साथ झड़प करते रहते हैं. कई बार तो इन सीमा विवादों के कारण ही दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति भी बन चुकी है. भारत का नागरिक के नाते हमें अपने देश की सीमाओं को जानना चाहिए और पड़ोसी देशों के साथ विवादों का कारण भी जानना चाहिए.

अरुणाचल प्रदेश में भारत चीन के सैनिकों की हुई झड़प के बाद से LAC शब्द बहुत चर्चा में है. इसी से मिलता जुलता एक शब्द और है 'LOC'. अब सवाल यह बनता है कि आखिर LAC और LOC का मतलब क्या होता है और इनकी फुल फॉर्म क्या होती है? आज इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों की फुल फॉर्म सहित इनके बारे में पूरी जानकारी देंगे. पढ़ते रहिए इस आर्टिकल को...

LOC क्या है?

LOC की फुल फॉर्म है लाइन ऑफ कंट्रोल, इसका हिंदी में अर्थ है नियंत्रण रेखा. यह एक लाइव लाइन है, जिसमें हमारे जवानों को फायरिंग और फेस टू फेस इंटरेक्शन तक का सामना करना पड़ता है. इस सीमा को स्पष्ट रूप से मिलिट्री ने सीमांकित किया हुआ है. यह जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों को भारत और पाकिस्तान के बीच बांटती है. लाइन ऑफ कंट्रोल की लंबाई लगभग 776 किलोमीटर है. LOC का भारतीय भाग जोकि दक्षिणी और पूर्वी भाग है, जम्मू और कश्मीर के रूप में जाना जाता है. यह कश्मीर का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा है.

क्या है LAC?

LAC की फुल फॉर्म लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल है, इसे हिंदी में वास्तविक नियंत्रण रेखा कहते हैं. यह चीन और भारत के बीच की सीमा है. "वास्तविक नियंत्रण रेखा" (LAC) की अवधारणा 1993 में एक समझौते के दौरान आई थी. LAC एक बड़ा खाली क्षेत्र है. भारत और चीन के सैनिक इससे लगभग 50 से 100 किलोमीटर की दूरी बनाकर इसकी निगरानी करते हैं. चीनी सरकार का मानना है कि LAC लगभग 2,000 किमी है, जबकि भारत LAC को लगभग 3,488 किमी लंबा मानता है.

यह भी पढ़ें: बालों से ही बना डाला इतने मीटर ऊंचा क्रिसमस ट्री! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?
कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget