एक्सप्लोरर

हसदेव अरण्य आंदोलन क्या है और कहां चल रहा है, चिपको आंदोलन से क्यों हो रही इसकी तुलना?

छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य को बचाने के लिए एक बड़ी मुहिम चलाई जा रही है. जिसमें जंगल से पेड़ कटाई का विरोध किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य जंगल को काटे जाने का विरोध धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है. तीन राज्यों की सीमा क्षेत्र में फैले हसदेव अरण्य जंगल को बचाने के लिए बुद्धिजीवी और पर्यावरण प्रेमी भी इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं. 1 लाख 70 हजार हेक्टेयर में फैले जंगल के नीचे कोयले का भंडार मिला है और केंद्र सरकार द्वारा जंगल की माइनिंग के लिए निलामी कर दी गई है. 

ऐसे में खदान की नीलामी होते ही खनन कंपनी ने अपना काम शुरु कर दिया है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि खदान के लिए पेड़ों की इतनी बली ले ली गई है कि पूरा इलाका एक जंगल से मैदान में तब्दील हो गया है. लगभग एक दशक से ये कटाई जारी है. कांग्रेस की सरकार में भी खदान का विरोध हुआ लेकिन पेड़ों की कटाई का काम नहीं रुका और अब ग्रामीणों का ये विरोध बीजेपी सरकार में जारी है.

क्या है हसदेव अरण्य आंदोलन
दरअसल हसदेव अरण्य क्षेत्र के नीचे कोयले का भंडार पाया गया है. जिसके चलते यहां परसा ईस्ट केते बासेन खदान बनाए जाने का निर्णय लिया गया है. 1 लाख 70 हजार हेक्टेयर में से 137 एकड़ जंगल के क्षेत्र के पेड़ों की कटाई हो चुकी है. ऐसे में ग्रामीण इस जंगल को काटे जाने का विरोध कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार यहां 9 लाख पेड़ों की कटाई की जानी है जिसके बाद 23 कोल ब्लॉक बनाए जाएंगे. 

पेड़ों की कटाई के विरोध में ग्रामीणों द्वारा 2 साल से ये आंदोलन किया जा रहा है. जिसकी तुलना पेड़ों को बचाने के लिए किए गए चिपको आंदोलन से की जा रही है. इस जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा हर प्रयास किया जा रहा है. 

वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा साल 2021 में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, हसदेव अरण्य में गोंड, लोहार और ओरांव जैसी आदिवासी जातियों के 10 हजार लोग निवास करते हैं. इसके अलावा यहां 82 तरह के पक्षी, दुर्लभ प्रजाति की तितलियां और 167 प्रकार की वनस्पतियां हैं. जिनमें से 18 वनस्पतियां ऐसी हैं जो लुप्त होने की कगार पर हैं. साथ ही इस क्षेत्र में हसदेव नदी भी बहती है और हसदेव जंगल इसी नदी के कैचमेंट एरिया में स्थित है. इन्हीं वजहों के चलते इस जंगल को मध्य भारत का फेफड़ा भी कहा जाता है. ऐसे में यदि इस पूरे जंगल को काट दिया जाता है तो आने वाले समय में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
Britain Owed India: आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
India Pakistan Democracy: कैसे पाकिस्तान से अलग है भारत का लोकतंत्र, क्या है हमारी खूबी?
कैसे पाकिस्तान से अलग है भारत का लोकतंत्र, क्या है हमारी खूबी?
Kanyadan Wedding Ritual: किसने किया था पहला कन्यादान, कहां से शुरू हुई बेटी को ससुराल भेजने की परंपरा?
किसने किया था पहला कन्यादान, कहां से शुरू हुई बेटी को ससुराल भेजने की परंपरा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget