एक्सप्लोरर

क्या होता है DXN कोड? हाल ही में जेवर एयरपोर्ट को भी मिला ये टैग

किसी भी एयरपोर्ट के लिए कोड जारी करने का काम इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) करता है. ये संस्था कोड जारी करने के लिए ए से जेड तक के अक्षरों का इस्तेमाल करता है.

दुनिया में चीजें तेजी से छोटी होती जा रही हैं. अब ज्यादातर चीजों को लोग कोड नेम देने लगे हैं. इस वजह से कई बार आम इंसान को इन कोड्स का मतलब समझने में काफी समस्या होती है. ऐसा ही कुछ हुआ है जेवय एयरपोर्ट के साथ. हाल में इसे एक कोड DXN दिया गया है. चलिए जानते हैं कि आखिर इसका मतलब क्या होता है और किसी एयरपोर्ट को ये कब दिया जाता है.

क्या होता DXN कोड का मलतब

ये एक खास तरह का कोड होता है, जो एयरपोर्ट्स को दिया जाता है. दरअसल, जब आप कभी प्लेन टिकट बुक कराते हैं तो आपके टिकट पर हमेशा एक कोड लिखा होता है, जिससे ये पता चल जाता है कि आफ कहां से आ रहे हैं या कहां जा रहे हैं. DXN कोड भी ऐसा ही है. ये कोड खासतौर से उन एयरपोर्ट्स को दिया जाता है जो एनसीआर में हैं. यानी जेवर एयरपोर्ट को भी अब एनसीआर एयरपोर्ट्स में गिना जाएगा.

कौन जारी करता है ये कोड

किसी भी एयरपोर्ट के लिए कोड जारी करने का काम इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) करता है. ये संस्था कोड जारी करने के लिए ए से जेड तक के अक्षरों का इस्तेमाल करता है. हालांकि, इसमें सिर्फ तीन ही अक्षरों का इस्तेमाल किया जाए, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है. ऐसा नहीं है कि ये काम सिर्फ भारत के एयरपोर्ट्स के लिए ही होता है. पूरी दुनिया में जितने भी एयरपोर्ट हैं, सभी के लिए ये संस्था कोड जारी करती है.

अगले साल तक बन जाएगा जेवर एयरपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने एयरपोर्ट को कोडनेम मिलने पर इसे एयरपोर्ट के परिचालन की दिशा में मील का पत्थर बताया. उनका कहना है कि एयरपोर्ट को कोडनेम मिलने से वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कस्टमर्स की ओर एक कदम आगे बढ़ गया है. उनका कहना है कि 2024 के अंत तक एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा और यहां से विदेशों के लिए भी फ्लाइट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: चंदन नहीं...ये है दुनिया का सबसे महंगा पेड़, कीमत सुन कर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget