एक्सप्लोरर

क्या होता है डिजिटल पासपोर्ट? पहली बार इस देश ने किया अपने यहां लॉन्च

Digital Passport: अपने नागरिकों के लिए डिजिटल पासपोर्ट जारी करने वाला फिनलैंड दुनिया का पहला देश बन गया है. आइए इस पासपोर्ट के बारे में समझते हैं.

Digital Passport: यात्रा को तेज, सुगम और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से फिनलैंड दुनिया का पहला डिजिटल पासपोर्ट लॉन्च करने वाला देश बन गया है. देश ने 28 अगस्त को फिनएयर, फिनिश पुलिस और हवाईअड्डा संचालक फिनेविया के साथ साझेदारी में परीक्षण शुरू किया है. फिनिश बॉर्डर गार्ड यह परीक्षण कर रहा है, जो हेलसिंकी हवाई अड्डे के सीमा नियंत्रण पर किया जाएगा और फरवरी 2024 तक जारी रहेगा. इस परीक्षण ने फिनलैंड को डिजिटल यात्रा दस्तावेजों का परीक्षण करने वाला दुनिया भर में पहला देश बना दिया है. बता दें कि अभी के लिए यह केवल फ़िनएयर से लंदन, मैनचेस्टर और एडिनबर्ग के लिए उड़ान भरने वाले फिनिश लोगों के लिए मान्य है.

डिजिटल पासपोर्ट क्या है?

डिजिटल ट्रैवल क्रेडेंशियल (डीटीसी) एक फिजिकल पासपोर्ट का एक डिजिटल वर्जन है, जिसे स्मार्टफोन में स्टोर किया जा सकता है. यह अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के मानकों का पालन करता है, जो डिजिटल यात्रा दस्तावेजों के लिए वैश्विक ढांचे पर काम कर रहा है. दुनिया में पहली बार फिनलैंड में डीटीसी का परीक्षण किया जा रहा है. वर्तमान में केवल वे फिनिश नागरिक ही परीक्षण के लिए पात्र होंगे जो फिनएयर उड़ानों से फिनलैंड और यूके के बीच यात्रा कर रहे हैं.

इच्छुक उम्मीदवारों को फिन डीटीसी पायलट डिजिटल ट्रैवल डॉक्यूमेंट ऐप डाउनलोड करना होगा, पुलिस के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा और यूके की उड़ान से चार से 36 घंटे पहले अपना डेटा फिनिश बॉर्डर गार्ड को जमा करना होगा. अंग्रेजी वेबसाइट फर्स्टपोस्ट के अनुसार, एक बार रजिस्टर्ड होने के बाद वे फिनलैंड से यात्रा करते समय अपने डिजिटल दस्तावेज का उपयोग करने में सक्षम होंगे.

अभी के लिए ये है नियम

डिजिटल पासपोर्ट के साथ वे हेलसिंकी हवाई अड्डे पर अपनी फोटो खींचकर और अपने डीटीसी में स्टोर किए गए पासपोर्ट के साथ अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं. हालांकि, चूंकि यह एक चालू परीक्षण है, इसलिए नागरिकों को अपना फिजिकल पासपोर्ट साथ ले जाना होगा और उसे फिनलैंड और यूके में सीमा नियंत्रण पर स्कैन कराना होगा. यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल साबित होता है, तो यात्रियों को भविष्य में फिजिकल पासपोर्ट ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: कितने घंटे काम करते हैं एस्ट्रोनॉट्स? इनकी बराबरी के लिए बोल दिया जाए तो कई लोग ऑफिस जाना छोड़ देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget