एक्सप्लोरर

Zombie Ant Fungus: इस फंगस से जॉम्बी बन जाती हैं चींटियां, इंसानों के लिए हो जाती हैं इतनी खतरनाक

Zombie Ant Fungus: आपने कई तरीके के फंगस के बारे में सुना होगा, लेकिन शायद ही ऐसे फंगस के बारे में सुना हो, जो कि चींटियों को जॉम्बी बना देता है. लेकिन क्या इस फंगस का असर इंसानों पर भी होता है. चलिए जानें.

Zombie Ant Fungus: आपने भले ही कभी मशरूम को न खाया हो, लेकिन इसके बारे में सुना जरूर होगा. यह एक तरीके का फंगस होता है, जो कि लकड़ी, मिट्टी और ऐसी जगह पर निकलता है, जहां पर नमी होती है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसे किसी फंगस के बारे में सुना है, जो कि जॉम्बी बना देता है. जी हां दुनिया में एक ऐसा फंगस भी है जो कि चीटियों को जॉम्बी बना देता है. चीटिंग इनके जाल में तब फंसती हैं, जब वह खाने की तलाश में जंगल में जमीन या फिर पेड़ों पर रेंगती हैं. लेकिन क्या इस फंगस से इंसानों को खतरा है? इस आर्टिकल में आज हम इसके बारे में जानेंगे. 

जॉम्बी चीटिंयां क्या होती हैं? 

जॉम्बी चीटिंयां वो चीटियां होती हैं जो कि ओफियोकॉर्डिसेप्स यूनीलेटरलिस या कॉर्डिसेप्स नाम के फंगस से संक्रमित होती हैं. यह फंगस इनके शरीर पर कब्जा कर लेता है और वो अपने शरीर पर नियंत्रण नहीं रख पाती हैं. फंगस बीजाणुओं के उनके शरीर पर आक्रमण करने और उनके दिमाग पर नियंत्रण करने के बाद चीटिंयां जॉम्बी बन जाती हैं. जब चीटिंयां इन फंगस से संक्रमित हो जाती हैं, तो फंगस उसके दिमाग को प्रभावित करता है और उसे पेड़ या झाड़ी पर चढ़ने के लिए मजबूर करता है. फिर फंगस उसकी मांसपेशियों पर कब्जा कर लेता है और उसे ‘डेथ ग्रिप’ में डाल देता है, जहां चीटियां वनस्पति को काटती हैं और खुद को चिपका लेती हैं और फंगस उनके शरीर को तब तक खाता है, जब तक चीटिंयां मर नहीं जाती हैं. 

पूरी चींटी कॉलोनी को खत्म कर देती हैं ये

यह ‘डेथ ग्रिप’ चींटियों को ऐसी स्थिति में छोड़ देती है जो फंगस को बढ़ने और उसके संक्रामक बीजाणुओं को छोड़ने में सक्षम बनाती है. फंगस चींटियों के शरीर के अंदर लगातार बढ़ता रहता है और इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि संक्रमित चींटी मर जाती हैं. चींटी के मरने के बाद कवक चींटी की गर्दन पर एक डंठल जैसी संरचना बना देता है, जो फट जाती है और कवक के बीजाणु मुक्त हो जाते हैं, जो जंगल की सतह पर गिरकर खाने की तलाश में बाहर निकली अन्य चींटियों को संक्रमित करती हैं. जॉम्बी चींटी कवक को पूरी चींटी कॉलोनी को नष्ट करने के लिए जाना जाता है. 

इंसानों के लिए खतरनाक है जॉम्बी फंगस?

ओफियोकॉर्डिसेप्स फंगस मनुष्यों के लिए नहीं है. यह फंगस इंसानों को संक्रमित नहीं कर सकता है, क्योंकि मानव शरीर का तापमान इतना ज्यादा होता है कि उस तापमान पर जॉम्बी चींटी के कवक हमारे शरीर में जिंदा नहीं रह सकते. एक नई स्टडी की मानें तो यह फंगस इंसानों के लिए मददगार साबित हो सकता है. चींटियों को मारने के बाद इस फंगस के शरीर से एक केमिकल रिलीज होता है, जिसे कॉर्डीसेपिन कहा जाता है. 

इंसानों में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है यह फंगस

जब वैज्ञानिकों ने एक स्टडी की तो उसके जीन एक्सप्रेशन, सेल सिग्नलिंग और प्रोटीन प्रोड्क्शन आखिर क्या काम करता है. इसके जरिए वैज्ञानिकों ने कॉर्डीसेपिन ट्राईफॉस्पेट नाम का एक एक्टिव कंपाउंड बनाया. यह केमिकल सेहतमंद कोशिकाओं को कैंसर से बचाता है. यह उनको ताकतवर और सक्रिय बनाता है और कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget