एक्सप्लोरर

जब किसी पुलिसवाले को लाइन हाजिर किया जाता है तो इसका क्या मतलब होता है?

जब किसी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया जाता है तो उस पर जांच बैठाई जाती है और वहां उसे जांच समीति के सामने अपना स्पष्टीकरण देने को कहा जाता है. इस दौरान पुलिसकर्मी से कुछ सुविधाएं भी छीन ली जाती हैं.

खबरों में आपने कई बार पढ़ा, सुना होगा कि किसी पुलिस वाले को किसी गलती या लापरवाही की वजह से लाइन हाजिर कर दिया गया है. लेकिन क्या कभी आपने जानने की कोशिश की कि ये लाइन हाजिर होता क्या है और जब कोई पुलिसकर्मी लाइन हाजिर होता है तो उसके साथ कानून रूप से क्या होता है. अगर आप नहीं जानते तो कोई बात नहीं इस आर्टिकल में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देंगे.

पहले समझिए लाइन हाजिर होना क्या होता है?

पुलिस विभाग के अंदर जब कोई पुलिसकर्मी कोई लापरवाही करता है या फिर गलती करता है तो उसे विभाग के अधिकारियों द्वारा लाइन हाजिर कर दिया जाता है. यहां लाइन हाजिर का मतलब है कि उसे थाने से हटा कर यानी वह जहां ड्यूटी करता था वहां से हटा कर पुलिस मुख्यालय यानी पुलिस लाइन में भेज दिया गया. इस दौरान ना तो पुलिसकर्मी से कोई बड़ा काम कराया जाता है. ना ही उसे किसी केस में इनवॉल्व किया जाता है. यानी पुलिस कर्मी पर लगे आरोप जब तक हट नहीं जाते वो किसी भी तरह का कोई आधिकारिक काम नहीं कर सकता है. हालांकि, पुलिसवालों का लाइन हाजिर छोटी मोटी गलतियों पर ज्यादा किया जाता है. जहां उनकी कोई बड़ी गलती सामने आती है तो उन्हें कई बार बर्खास्त भी कर दिया जाता है.

लाइन हाजिर होने के बाद होता क्या है?

जब किसी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया जाता है तो उस पर एक जांच बैठाई जाती है और वहां उसे जांच समीति के सामने अपना स्पष्टीकरण देने को कहा जाता है. इस दौरान ना तो उसे कोई छुट्टी दी जाती है और ना ही उससे अन्य पुलिसकर्मियों की तरह काम लिया जाता है. जांच के दौरान अगर पुलिसकर्मी की गलती सिद्ध होती है तो उसे सजा दी जाती है. कई बार पुलिसकर्मी बरखास्त कर दिए जाते हैं. तो कई बार उनकी सैलरी रोक दी जाती है. और अगर किसी पुलिसकर्मी ने कोई अपराध किया है तो उस पर मुकदमा चलता है और उसे जेल भेज दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: चांद पर भी है ट्रैफिक जाम! वहां सिर्फ चंद्रयान-3 अकेला नहीं है, इतने लगे लैंडिंग की लाइन में... ये रही डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget