एक्सप्लोरर

मोबाइल बनाने से पहले क्या बनाती थी NOKIA कंपनी? हैरान रह जाएंगे आप

आज के समय में नोकिया का नाम मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोकिया की शुरुआत मोबाइल फोन के आने से सालों पहले हो चुकी थी.

आज के समय में जब भी कोई व्यक्ति नोकिया का नाम लेता है तो व्यक्ति के मन में मोबाइल फोन की आवाज या तस्वीर सुनाई या दिखाई देने लगती है. आज के समय में नोकिया मोबाइल फोन से पूरी तरह जुड़ चुका है. हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि नोकिया कंपनी मोबाइल आने से काफी पहले शुरू हो चुकी थी. नोकिया की कहानी काफी दिलचस्प है. चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे छोटी सी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी में से एक बन गई और इसके पहले ये कंपनी क्या बनाती थी.

यह भी पढ़ें: शराब कैसे बन जाती है जहरीली? जानें बिहार में किस चीज की वजह से हो रही है लोगों की मौत

लकड़ी के गूदे से हुई थी नोकिया की शुरुआत

नोकिया की स्थापना 1865 में फिनलैंड में हुई थी. उस समय नोकिया एक लकड़ी के गूदे का कारखाना हुआ करता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि कंपनी ने शुरुआत में लकड़ी के गूदे से कागज और अन्य उत्पाद बनाना शुरू किया था. फिर धीरे-धीरे कंपनी ने अपना दायरा बढ़ाया और रबर के उत्पाद, केबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाना शुरू कर दिया.

कैसे टेलीकॉम उद्योग में किया प्रवेश?

गौरतलब है कि 1960 के दशक में नोकिया ने टेलीकॉम उद्योग में अपना लक आजमाया. इस दौरान कंपनी ने टेलीकॉम उपकरण बनाने शुरू किए. इन उपकरणों में स्विचबोर्ड, टेलीफोन और केबल शामिल थे. उस समय नोकिया के टेलीकॉम उपकरणों को उनकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता था.

यह भी पढ़ें: रेप के बाद 42 साल तक कोमा में रही थी यह महिला, कोलकाता रेप केस से क्यों जुड़ा नाम?

कैसे मोबाइल फोन बनाने किए शुरू?

1980 के दशक में नोकिया ने मोबाइल फोन के क्षेत्र में कदम रखा. कंपनी ने अपना पहला मोबाइल फोन 1982 में लॉन्च किया था. धीरे-धीरे नोकिया मोबाइल फोन मार्केट में एक बड़ी खिलाड़ी कंपनी बन गई. नोकिया के मोबाइल फोन अपनी मजबूती और लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते थे.

1990 के दशक और 2000 के दशक के शुरुआती सालों में नोकिया मोबाइल फोन मार्केट पर राज करती थी. कंपनी के पास बाजार हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा था, लेकिन स्मार्टफोन के युग के आगमन के साथ नोकिया पीछे छूटता चला गया. एप्पल के आईफोन और सैमसंग के गैलेक्सी फोन ने नोकिया को कड़ी टक्कर देना शुरू कर दिया. जिसका नतीजा ये हुआ कि, नोकिया को मोबाइल फोन व्यवसाय से बाहर निकलना पड़ा. हालांकि नोकिया अब भी टेलिकॉम उद्योग में सक्रिय है. नोकिया अब नेटवर्क उपकरण और सॉफ्टवेयर बनाती है. कंपनी का मानना है कि 5G तकनीक के आगमन के साथ टेलीकॉम उद्योग में नई संभावनाएं हैं.

यह भी पढ़ें: कौन जारी करता है आदमखोर जानवर को गोली मारने के आदेश? जानें कहां से लेनी होती है इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget