एक्सप्लोरर

क्या सच में पहाड़ों का पसीना होता है शिलाजीत, यहां मिलेगी इससे जुड़ी हर जानकारी

शिलाजीत बहुत सालों तक विभिन्न पहाड़ों की गुफाओं में मौजूद धातुओं और पौधों के घटकों से मिलकर बनता है. जिसके बाद एक निश्चित समय पर उसे निकाल लिया जाता है.

शिलाजीत को लेकर कई भ्रम हैं. कुछ लोग इसका इस्तेमाल इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए करते हैं तो कुछ इसका इस्तेमाल यौन क्रिया को बढ़ाने के लिए करते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि शिलाजीत इम्यून सिस्टम बढ़ाने और कमजोरी दूर करने के लिए रामबाण औषधि है.

हालांकि, बाजार में इसे केवल संभोग से जोड़कर बेचा जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इसका नियमित मात्रा में सेवन किया जाए तो कई बीमारियां पास तक नहीं फटकती हैं. चलिए जानते हैं कि शिलाजीत क्या है और इसके औषधिय गुण क्या हैं? सबसे बड़ा सवाल कि ये कहां पाया जाता है?

क्या होता है शिलाजीत?

शिलाजीत काले रंगा का ठोस नुमा चिपचिपा पदार्थ होता है. कुछ लोग इसे पहाड़ों का पसीना भी कहते हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शिलाजीत मध्य एशिया के पहाड़ों में पाया जाता है और पाकिस्तान में यह अधिकांश गिलगिट-बालटिस्तान के पहाड़ों से निकाला जाता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि शिलाजीत बहुत सालों तक विभिन्न पहाड़ों की गुफाओं में मौजूद धातुओं और पौधों के घटकों से मिलकर बनता है. जिसके बाद एक निश्चित समय पर उसे निकाल लिया जाता है. हालांकि, भारत के हिमालयी क्षेत्र की कुछ पहाड़ियों में भी ये मिलता है.

लेकिन इसे लेकर जो सबसे बड़ी दिक्कत है वो ये है कि बाजार में इसकी जिस तरह से डिमांड है, उतनी ज्यादा ये प्राकृतिक रूप से निकलती नहीं है. इसका फायदा उठाने के लिए कुछ लोग नकली शिलाजीत भी बाजार में बेचते हैं. ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होती है और अगर आपने ज्यादा नकली शिलाजीत का सेवन कर लिया तो फिर आप गंभीर रूप से बीमार भी हो सकते हैं.

कई तरह की बीमारियों का होता है इलाज

शिलाजीत में आयरन, जिंक, मैग्नीशियम समेत 85 से अधिक खनिज तत्व पाए जाते हैं. ये सभी तत्व ब्लड सप्लाई बढ़ाते हैं. इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है. व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को दुरस्त करने में भी बहुत मदद करता है. ब्रेन को एक्टिव करने का काम करता है. शिलाजीत कम टेस्टोस्टेरोन, भूलने की बीमारी (अल्जाइमर), क्रोनिक थकान सिंड्रोम, एनीमिया, पुरुष प्रजनन क्षमता में कमी, हार्ट के लिए लाभकारी है.

इससे अलजामइर, डिप्रेशन, एंग्जाइटी का खतरा कम रहता है. डायबिटीक पेशेंट को भी यह लाभकारी माना गया है. वात, पित्त और कफ को नियंत्रण करने में मदद करता है. हालांकि, हमारी सलाह है कि किसी भी प्रकार की औषधी लेने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर बात कर लें, क्योंकि डॉक्टर ही आपकी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से आपको सही सलाह दे सकता है.

ये भी पढ़ें: Black Vehicles: सभी देशों के राष्ट्रप्रमुख काले रंग के वाहन का ही क्यों करते हैं इस्तेमाल? वजह चौंकाने वाली है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China Protests : चीन में तानाशाही तो फिर वहां कैसे होते हैं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन?
चीन में तानाशाही तो फिर वहां कैसे होते हैं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन?
क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8 वां अब तक क्यों नहीं बन पाया
क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8 वां अब तक क्यों नहीं बन पाया
हिंदू धर्म ही नहीं, खुद पैगंबर मोहम्मद को भी नहीं पसंद था लहसुन प्याज- होश उड़ा देगी सच्चाई
पैगंबर मोहम्मद क्यों नहीं खाते थे लहसुन-प्याज? जानें यह सच
पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा
पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget