एक्सप्लोरर

Black Vehicles: सभी देशों के राष्ट्रप्रमुख काले रंग के वाहन का ही क्यों करते हैं इस्तेमाल? वजह चौंकाने वाली है

Black Vehicles: दुनिया भर के देश के प्रमुख विदेशी दौरा करते रहते हैं. आपने नोटिस किया होगा कि जब वह यात्रा पर होते हैं तो उस देश में काले रंग की गाड़ी में सफर करते हैं. ऐसा करने के पीछे एक कारण हैं.

Black Vehicles: इस समय G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में किया जा रहा है. यहां दुनिया भर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होने आए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और फ्रांस के प्रेसीडेंट इमैनुएल मैक्रों तक भारत आए हुए हैं. जब वह एयरपोर्ट से होटल जा रहे थे तब आपने नोटिस किया होगा कि सभी देशों के प्रमुख और वहां से आए प्रतिनिधि ब्लैक कलर की गाड़ी में सवार नजर आए. ऐसे में सवाल यह है कि क्या ऐसा सिर्फ इस समिट में देखने को मिला है या सामान्य तौर पर ही देशों के चीफ ब्लैक गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं. पीएम मोदी को भी हमेशा ब्लैक रंग की गाड़ी में सफर करते हुए देखा जाता है. आज की स्टोरी में इसके पीछे का कारण समझेंगे.

क्यों ब्लैक कलर में होती है कारें?

अक्सर देखा जाता है कि किसी देश के राष्ट्रपति या वहां के प्रधानमंत्री ब्लैक कलर की गाड़ी से यात्रा करते हैं. ऐसा करने के पीछे एक मुख्य कारण है. दरअसल, साइकोलॉजी के हिसाब से देखें तो काला रंग शक्ति, औपचारिकता, लालित्य और कई दूसरे गुणों को प्रदर्शित करता है. यह ताकत और अधिकार को भी दर्शाता है. अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए एस्कॉर्ट कारों के रंग के तौर पर केवल काले रंग का उपयोग किया जाता है. अमेरिका की सीक्रेट सर्विस भी काले रंग की कार का इस्तेमाल करती है. यह उन्हें अन्य सरकारी वाहनों जैसे पुलिस कारों, फायर ट्रकों, सैन्य वाहनों से अलग करने का अच्छा तरीका है. यही कारण है कि दुनिया के ज्‍यादातर देशों में प्रेसीडेंशियल व्‍हीकल्‍स को काले रंग में ही रखा जाता है.

इस देश में होता है अन्य कलर का इस्‍तेमाल

ऐसा नहीं है कि दुनिया के हर देश के राष्ट्राध्यक्ष हमेशा ब्लैक कलर की कारों का इस्तेमाल करते हैं. कई बार कुछ देश के चीफ सफेद और सिल्वर कलर की कार का इस्तेमाल करते हुए देखे गए हैं. उसमें से एक नाम फिलीपींस के राष्‍ट्रपति का भी है. उन्होंने सफेद या सिल्‍वर वाहनों का इस्‍तेमाल किया था. वे सिल्वर कलर की कार में राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे 1953 कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए गए थे. 1962 कैडिलैक फोर-डोर कंवर्टिवल कार का इस्‍तेमाल राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने 1965 में एक कार्यक्रम के दौरान किया था.

ये भी पढ़ें: दुनिया का एक ऐसा Song, जिसे गाते ही व्यक्ति की हो जाती है मौत! जानिए इसके पीछे की क्या है कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget