एक्सप्लोरर

देश में वक्फ बोर्ड के पास कितनी प्रॉपर्टी, अलॉट करने का क्या है नियम?

भारत में दो वक्फ बोर्ड हैं सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड. रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के वक्फ बोर्ड के पास इतनी संपत्ति है जितनी किसी देश के वक्फ बोर्ड के पास नहीं है.

केंद्र की मोदी सरकार अब वक्फ बोर्ड की शक्तियों को कम करने की तैयारी में जुट गई है. दरअसल, केंद्र सरकार इसी संसद सत्र में वक्फ एक्ट में बड़े संशोधन करने जा रही है. आपको बता दें, कैबिनेट की बैठक में वक्फ अधिनियम में 40 संशोधनों के प्रस्ताव को मंजूरी पहले ही दे दी गई है. चलिए आज आपको वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के बारे में विस्तार से बताते हैं.

वक्फ बोर्ड आखिर है क्या?

वक्फ यानी 'अल्लाह के नाम'. इस्लाम में इसका अर्थ उन संपत्तियों से है जो धार्मिक या धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए समर्पित हैं. वक्फ के पास जितनी भी संपत्ति है उनमें से ज्यादातर वो संपत्ति है जो इस्लाम को मानने वाले लोगों ने दान की है. वक्फ बोर्ड इसी तरह की संपत्तियों के रखरखाव का काम करता है. भारत में दो वक्फ बोर्ड हैं सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड. रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के वक्फ बोर्ड के पास इतनी संपत्ति है जितनी किसी देश के वक्फ बोर्ड के पास नहीं है.

आपको बता दें, साल 1954 में भारत में पहली बार वक्फ बोर्ड एक्ट बनाया गया. लेकिन बाद में इसे निरस्त कर दिया गया. इसके बाद साल 1964 में केंद्रीय वक्फ परिषद का गठन किया गया. उस वक्त ये परिषद अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधीन था.

वक्फ बोर्ड की शक्तियां कब बढ़ीं

सबसे पहले साल 1995 में वक्फ बोर्ड की शक्तियां बढ़ाई गईं. दरअसल, 1991 में जब बाबरी विध्वंस हुआ तो देश का माहौल खराब हो गया. उस वक्त केंद्र में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार थी. उन्होंने मुसलमानों को एक बेहतर संदेश देने के लिए वक्फ बोर्ड एक्ट में बदलाव किए और इसे जमीन अधिग्रहण करने के लिए असीमित अधिकार दे दिए.

इसके बाद साल 2013 में वक्फ बोर्ड की शक्तियां बढ़ीं. 2013 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब वक्फ बोर्ड एक्ट में बदलाव करते हुए उसे अधिकार दे दिए गए कि वह मुस्लिम दान के नाम पर संपत्तियों पर दावा कर सकता है. आज जो कानून है उसके अनुसार, अगर किसी संपत्ति को एक बार वक्फ बोर्ड नाम घोषित कर दिया गया तो वह हमेशा वैसा ही बना रहेगा.

वक्फ बोर्ड के पास कितनी संपत्ति है

साल 2022 में देश के तत्कालीन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया था कि देश में वक्फ बोर्ड के पास कुल कितनी संपत्ती है. इस जवाब के अनुसार, वक्फ बोर्ड के पास देश में कुल 7 लाख 85 हजार 934 संपत्तियां हैं. वहीं सबसे ज्यादा संपत्ति की बात करें तो वो यूपी में है. उत्तर प्रदेश में वक्फ बोर्ड के पास कुल 2 लाख 14 हजार 707 संपत्तियां हैं. इन संपत्तियों में से 1 लाख 99 हजार 701 सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास हैं और 15006 शिया वक्फ बोर्ड के पास हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर बंगाल है. पश्चिम बंगाल में वक्फ बोर्ड के पास 80 हजार 480 संपत्तियां हैं.

ये भी पढ़ें: रेसलिंग की वेट कैटिगरी में कितना मिलता है ग्रेस, जिससे 100 ग्राम ज्यादा भारी निकलीं विनेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget