एक्सप्लोरर

कौनसे हैं वो पेड़ जिसे कहा जाता है भष्मासुर, हर बार ये ही बनते हैं पहाड़ में आग के कारण 

कुमाऊं डिवीजन में लगी आग को बुझाने के लिए सेना से लेकर प्रशासन तक लगातार मदद कर रहा है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर इन जंगलों में ऐसे कौन से पेड़ हैं, जिनके कारण आग तेजी से फैल रही है.

उत्तराखंड के कुमाऊं डिवीजन में पिछले पांच दिनों से लगी आग लगातार बढ़ रही है. इस आग को बुझाने के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर सेना और एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है. लेकिन इसके बावजूद अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है. आज हम आपको बताएंगे कि खासकर उत्तराखंड के जंगलों में किन पेड़ों के कारण आग लगती है. 

इन पेड़ों के कारण आग

गर्मी के मौसम में खेत और जंगलों में आग लगना एक सामान्य घटना होती है. लेकिन आखिर हर साल सबसे ज्यादा आग उत्तराखंड के जगलों में ही क्यों लगती है. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे. दरअसल उत्तराखण्ड के जंगलों में चीड़ के पेड़ बहुतायत में हैं. अग्रेजों ने इन्हें तारकोल बनाने के लिए पूरे राज्य में लगाया था. इनकी जितनी उपयोगिता है, उतना ही इनसे नुकसान भी है. चीड़ के पेड़ में लीसा नामक एक तरल पदार्थ निकलता है. वहीं इनकी पत्तियों में भी तेल का अंश बहुत ज्यादा होता है. इन्हें स्थानीय भाषा में पीरूल बोलते हैं. पत्तियों में तेल की मात्रा ज्यादा होने के कारण न सिर्फ ये जल्दी आग पकड़ती हैं, बल्कि आग लगने की सूरत में ये भयावह भी होती है. इसके अलावा पत्तियों से उठी आग पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लेती है. वहीं दुर्गम और पहाड़ी रास्तों के कारण आग बुझाना काफी मुश्किल हो जाता है. 

भस्मासुर जैसी ये पत्तियां

आपने शिव महापुराण के भस्मासुर नामक राक्षस की कहानी सुनी होगी. जिसे भगवान शिव का वरदान प्राप्त था कि वह जिस पर भी हाथ रखेगा, वो भस्म हो जाएगा. चीड़ पेड़ों के ये पत्ते भी बिल्कुल ऐसे ही हैं. इन पत्तों में ज्वलनशील तेल की मात्रा अधिक होने के कारण ये बहुत तेजी से आग फैलाते हैं. ये पत्ते जहां-जहां तक उड़कर जाते हैं, वहां पर आग तेजी से फैलती है. हालांकि इसको बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. 

आग बुझाने का प्रयास जारी

बता दें कि वायुसेना हेलीकॉप्टर के जरिए आग बुझाने का प्रयास कर रही है. जानकारी के मुताबिक एमआई-17वी एम हेलिकॉप्टर में पानी स्प्रे करने का उपकरण लगा होता है. इसके अलावा इसमें एक बांबी बकेट होता है. इस बकेट की क्षमता 5000 लीटर टैंक की बताई गई है. भारत में पिछले कुछ दशकों में जंगलों की आग बुझाने के लिए हेलिकॉप्टर काफी मददगार साबित हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: Covid Vaccine Side Effect: अब कोविशील्ड ने स्वीकारी साइड इफेक्ट की बात, जानिए इसे बनाने वाली कंपनी की कितनी है कमाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget