एक्सप्लोरर

Jail Rules: जेल में बंद मां के साथ कितनी उम्र तक बच्चा रह सकता है साथ? ये हैं नियम

आपने अक्सर देखा होगा कि अलग-अलग क्राइम में महिलाएं भी शामिल होती हैं. जिसके बाद कोर्ट उन्हें सजा सुनाता है. लेकिन सवाल ये है कि जिन महिला कैदियों के बच्चे छोटे हैं, उनकी देखभाल कैसे होती है?

देश में किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार सिर्फ अदालत के पास है. अदालत के अलावा अपने देश में किसी के पास अधिकार नहीं है कि वो किसी आरोपी को सजा दे. अपराध होने की स्थिति में कोर्ट कभी भी महिला और पुरुष को ध्यान में रखकर सजा नहीं सुनाता है. यही कारण है कि महिला अपराधियों को भी जेल में सजा काटनी होती है. लेकिन सवाल ये है कि अगर किसी आरोपी महिला का बच्चा बहुत छोटा है, तो उसको लेकर क्या नियम हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आरोपी महिला के साथ कितने उम्र तक के बच्चे जेल में रह सकते हैं. 

महिलाओँ के लिए जेल में नियम

सवाल ये है कि जेल में कोई महिला कैदी अगर गर्भवती होती, या उसका कोई छोटा नवजात बच्चा है, ऐसी स्थिति में जेल को लेकर क्या नियम हैं? बता दें कि गर्भवती महिला के बच्चे के जन्म का इंतजाम जेल प्रशासन ही करता है. इसके अलावा जेल में पैदा होने वाले बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट में जेल का जिक्र भी नहीं किया जाता है. वहीं कोई ऐसी महिला जेल में आती है, जिसका बच्चा बहुत छोटा है, तो बच्चे को माता के साथ ही जेल में रखने की अनुमति दी जाती है.

नियमों के मुताबिक अधिकतम 6 वर्ष की आयु तक के बच्चे को माता के साथ जेल में रखने दिया जाता है. इन बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी जेल प्रशासन उठाता है. इसके साथ ही बच्चों की शिक्षा का जिम्मा भी जेल प्रशासन का ही होता है.

बच्चों की शिक्षा

जेल में बंद महिला कैदियों के बच्चों की शिक्षा का इंतजाम भी जेल प्रशासन ही करता है. जेल प्रशासन निर्धारित कक्षा में बच्चे का एडमिशन कराता है. वहीं अगर बच्चों की संख्या अधिक हो जाती है तो शिक्षक को जेल परिसर में ही बुलाया जाता है. इसके अलावा बच्चों के खेलने कूदने की व्यवस्था भी जेल में ही की जाती है. जेल प्रशासन के मुताबिक इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि माता को मिलने वाली सजा का असर बच्चे के विकास पर ना पड़े. वहीं बच्चे की शिक्षा भी अच्छे तरीके से पूरी हो सके.

ये भी पढ़ें: Jail Prisoners: जेल में बंद कैदियों की कैसे होती है इनकम? कमाई के लिए करते हैं ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
AK-47 Police Rules : किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget