एक्सप्लोरर

यहां बिल्डिंग के बीच से गुजरती है ट्रेन, लोगों के घर से बाहर निकलते ही आ जाता है ट्रैक

China Railway : चीन का रेलवे सिस्टम जबरदस्त है. चीन ने ऐसी ट्रेन बनाई है, जो एक बिल्डिंग के बीच से होकर जाती है. इस बिल्डिंग में लोग भी रहते हैं.

Rail Transport in China: चीन अपने लोकल समान के लिए भारत में बहुत ट्रोल होता है. कई लोग तो कहते हैं, "अरे! यह चाइना का माल है, इसकी कोई गारंटी नहीं. हालांकि, हमें यह तो मानना पड़ेगा कि चीन कई ऐसे प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी भी लाता है, जो दुनिया को हैरान कर देती है. चीन की रेल तकनीक ने भी दुनिया को हैरान किया हुआ है. इसी रेल टेक्नोलॉजी के सहारे से चीन ने कुछ ऐसा बनाया है, जिसने सभी को चौंका रखा है. चीन ने 19 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग के बीच से ट्रेन का ट्रैक निकाल दिया है. इस बिल्डिंग में लोग रहते हैं और अब यह बिल्डिंग रेल स्टेशन भी बन चुकी है. 

बिल्डिंग के बीच से गुजरती है ट्रेन

चीन का रेलवे सिस्टम जबरदस्त है. आपको याद होगा कि दुनिया की पहली ट्रैकलेस रेल भी चीन ने चलाई है. चीन लगातार अपने हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए क्वालिटी में भी सुधार कर रहा है. कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि चीन की रेल टेक्नोलॉजी सबसे बेहतर है. आप खुद ही सोचिए कि कैसे किसी बिल्डिंग के बीच से ट्रेन का ट्रैक निकाल दिया गया. अब इस बिल्डिंग से रोजाना ट्रेन गुजरती है. यह 19 मंजिला बिल्डिंग है, जिसके छठे और 8वें फ्लोर पर रेलवे ट्रैक है. दुनिया के लिए यह सब नया है, लेकिन इस ट्रेन रूट का कई सालों से कई चीनी लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. 

बिल्डिंग से क्यों गुजारा ट्रैक?

आप कभी दिल्ली के ओखला में गए हैं? अगर हां तो अपने देखा होगा कि वहां किस कदर भीड़ और आबादी है. कुछ ऐसा ही हाल चीन के माउंटेन सिटी चंक्विंग का है. यहां ऊंची-ऊंची बिल्डिंगें हैं और जगह की कमी है. अब विकास के लिए रेल ट्रैक को तो इस एरिया से गुजारना था. रास्ते में 19 मंजिला बिल्डिंग आई. अब क्या था? चीन के रेलवे अधिकारियों ने इसी के बीच से रास्ता निकाल दिया, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. किसी बिल्डिंग के बीच से ट्रैक गुजरना वाकई मुश्किल है, लेकिन चीनी इंजीनियर्स ने यह कर दिखाया. 

क्या लोगों को परेशानी नहीं होती? 

इस ट्रैक को इस तरह बनाया गया है कि बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को परेशानी न हो. बिल्डिंग के लोगों के लिए एक प्लस प्वाइंट भी है. उन्हें अपना अलग स्टेशन मिला हुआ है. यहां घर से निकलकर लोग ट्रेन में बैठ जाते हैं. जहां तक ट्रेन के शोर की बात है तो चीन ने साइलेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे आवाज कानों में नहीं लगती है.

यह भी पढ़ें - इस नौकरी में बाल बनाने के रोज मिलेंगे 1.22 लाख, पढ़िए इसमें करना क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget