एक्सप्लोरर

समंदर में सुनामी ला सकते हैं ये हथियार, दुनिया में सिर्फ दो देशों के पास है ये क्षमता

दुनिया के दो देशों क पास ऐसे हथियार भी हैं, जो विशाल समुद्र में सुनामी लाने की भी क्षमता रखते हैं. ये हथियार इतने खतरनाक हैं कि अमेरिका और चीन जैसे देश भी इनके नाम से कांपते हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष में दुनियाभर के हथियारों की चर्चा तेज हो गई है. इसमें सबसे ज्यादा सुर्खियों में है रूस का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम. चीन और पाकिस्तान से अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए भारत इसका इस्तेमाल करता है और हालिया संघर्ष में इसी एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान को बैकफुट पर ढकेल दिया था. इसके बाद सबसे ज्यादा चर्चा फ्रांस के आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल की हो रही है, जिसकी ताकत भारत ने 7 मई की रात पाकिस्तान पर हमला कर दुनिया को दिखाई. 

दुनियाभर के शक्तिशाली देशों के पास ऐसे कई हथियार हैं, जिनका लोहा कई देश मानते हैं. हालांकि, दुनिया के दो देशों क पास ऐसे हथियार भी हैं, जो विशाल समुद्र में सुनामी लाने की भी क्षमता रखते हैं. ये हथियार इतने खतरनाक हैं कि अमेरिका और चीन जैसे देश भी इनके नाम से कांपते हैं. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं. 

रूस के पास है ऐसा खतरनाक हथियार

दुनिया में जब भी आधुनिक हथियारों का नाम आता है तो अमेरिका के बाद रूस ही खड़ा मिलता है. रूस के पास ऐसे कई शक्तिशाली हथियार हैं, जो दुश्मन को घुटनों पर ला सकते हैं. भारत ज्यादातर रूसी हथियारों का ही प्रयोग करता आया है. हालांकि, रूस के पास एक ऐसा हथियार भी है, जो समंदर में भी सुनामी लाने की क्षमता रखता है. इसका नाम है 'अनमैंड अंडरवाटर व्हीकल पोसिडॉन'. यह एक अंडरवॉटर ड्रोन है, जो पारंपरिक और परमाणु हथियारों को भी कैरी कर सकता है. यह अंडरवॉटर ड्रोन परमाणु शक्ति से चलता है, दावा किया जाता है कि यह इतना शक्तिशाली है कि समंदर में भी सुनामी लाने की क्षमता रखता है. 

इस देश के पास भी है ऐसा ही हथियार

रूस के बाद वह देश, जिसके बाद ऐसा ही हथियार है, वह है उत्तर कोरिया. रूस का दोस्त और अमेरिका का दुश्मन. उत्तर कोरिया ने 2024 में दावा किया था कि उसने अंडरवाटर न्यूक्लियर ड्रोन टेस्ट किया है, यह ड्रोन पानी में लंबी दूरी तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है. उत्तर कोरिया ने इस ड्रोन को 'हेइल-5-23' नाम दिया है. हेइल का अर्थ सुनामी होता है और दावा किया जाता है कि यह हथियार भी समुद्र में सुनामी लाने की क्षमता रखता है. उत्तर कोरिया ने इस हथियार को अमेरिका से खतरे को देखते हुए विकसित किया है. 

यह भी पढ़ें: परमाणु हमले में पूरा शहर तबाह हो जाए फिर भी जिंदा रह जाएंगे 'कॉकरोच', जानिए क्यों नहीं होता रेडिएशन का असर 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?
किस धर्म को मानते हैं राहुल गांधी? किसकी करते हैं पूजा
किस धर्म को मानते हैं राहुल गांधी? किसकी करते हैं पूजा
कितना ताकतवर है दुनिया का सबसे शक्तिशाली स्टारशिप रॉकेट, किस देश ने किया लॉन्च?
कितना ताकतवर है दुनिया का सबसे शक्तिशाली स्टारशिप रॉकेट, किस देश ने किया लॉन्च?

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं
जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं "झोउ होंग्जू"?
छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, फिल्म 'हनुमान अंश' को किया टैक्स फ्री
छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, फिल्म 'हनुमान अंश' को किया टैक्स फ्री
रोहित शर्मा के 12,000 वनडे रन पूरे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
रोहित शर्मा के 12,000 वनडे रन पूरे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
अग्निवीरों के लिए 2 राज्यों से गुड न्यूज, नौकरी के लिए हुए नए ऐलान 
अग्निवीरों के लिए 2 राज्यों से गुड न्यूज, नौकरी के लिए हुए नए ऐलान 
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
Embed widget